फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona infection level reaches 5.10%, 105 new patients a day

कोरोना संक्रमण का स्तर पहुंचा 5.10 फीसदी, एक दिन में मिले 105 नए मरीज

Sat, 07 Nov 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corona infection level reaches 5.10%, 105 new patients a day
जिले में चल रही कोरोना संक्रमण की दूसरी पीक का असर शनिवार को भी सामने आया है। एक दिन में 105 नए संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमण का रेट 5.10 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 83 हो गई है। रिकवरी रेट 87.02 होने के साथ ही अब तक 7374 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को 34 कोरोना संक्रमित पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं और 982 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक जिले में 8473 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जांच रिपोर्ट की मानें तो शुक्रवार को लिए गए सैंपलों में 105 संक्रमित मिले हैं और 472 की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिलहाल जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1016 है। गौरतलब है कि अब तक जिले में एक लाख 66 हजार से अधिक कोरोना के सैंपल जांचे जा चुके हैं।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
डॉक्टर-स्टाफ नर्स, पुलिस, गृहिणी, शिक्षक, विद्यार्थी, बैंक कर्मी, सेवानिवृत्त, सीए, बिजनेसमैन, मजदूर, दुकानदार, पेट्रोल पंप संचालक, फर्नीचर विक्रेता, वकील, एसबीआई महम, पीजी डॉक्टर, हरियाणा रोडवेज स्टाफ, निजी कंपनी कर्मचारी, तहसील का स्टाफ, चालक, सामाजिक कार्यकर्ता आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed