{"_id":"5fa8387b8ebc3e9bf4623437","slug":"corona-increasing-number-of-samples-decreasing-rohtak-news-rtk5819752199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा कोरोना, घट रही सैंपलों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा कोरोना, घट रही सैंपलों की संख्या
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी पीक चल रही है और जांच सैंपलों की संख्या लगातार घटती जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को फैलने से कैसे रोकेगा। त्योहारी सीजन की हालत यह है कि हर दिन नए संक्रमितों का आंकड़ा 100 पार जा रहा है। संक्रमण की शुरुआत में प्रतिदिन दो हजार के करीब सैंपलों की जांच हो रही थी जोकि रविवार को सैंपलों की संख्या महज 609 रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जिले में कोरोना के 103 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित 8576 हो गए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या 1050 तक पहुंच गई है। इसमें 44 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 1006 होम आइसोलेशन पर हैं। विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमण फैलने के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। 5.14 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं और 86.7 प्रतिशत रिकवरी रेट चल रहा है। जिले में अब तक 7443 कोरोना संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। साथ ही कोरोना के उपचार के दौरान मृतकों की संख्या 83 हो चुकी है। गौरतलब है कि शनिवार को 973 सैंपल भेजे गए थे और इसमें से भी 201 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
ये मिले नए संक्रमित
सीएचसी सांपला का फार्मासिस्ट, आशा वर्कर, दिल्ली पुलिस का स्टाफ, हलवाई, गृहिणी, शिक्षक, विद्यार्थी, एसएचजी बैंक कर्मी, यस बैंक स्टाफ, बैंक ऑफ इंडिया का स्टाफ, बिजली बोर्ड का स्टाफ, पीजीआईएमएस का स्टाफ, हरियाणा रोडवेज कर्मी, एलटी पीएचसी किलोई, सेवानिवृत, बिजनेसमैन, दुकानदार, वकील, निजी कंपनी कर्मचारी, एमडीयू का स्टाफ, फिजियोथेरेपिस्ट, रेलवे दिल्ली का स्टाफ।