{"_id":"61e47b6966ef25751d42e661","slug":"corona-death-of-old-man-240-new-infected-including-three-children-found-rohtak-news-rtk635911681","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : वृद्ध की मौत, तीन बच्चों समेत 240 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : वृद्ध की मौत, तीन बच्चों समेत 240 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
किला रोड बाजार में बिना मास्क लगाए पहुंचे लोग। संवाद
रोहतक। कोरोना संक्रमण का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। जिले में रविवार को कोरोना से एक वृद्ध की मौत हो गई। यही कोरोना से जिले में पहली मौत है। वहीं तीन साल का एक, चार साल के दो बच्चों समेत 240 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें डॉक्टर भी शामिल हैं।
जिले में संक्रमितों की संख्या 1074 पहुंच गई है। इनमें से तीन मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं। शेष घरों में ही एकांतवास में रह कर इलाज ले रहे हैं। शनिवार को 193 मरीजों को ठीक होने की पुष्टि की गई है। महामारी के खतरे को देखते हुए रविवार को 25 माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। पीजीआई के डे केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित 66 वर्षीय व्यक्ति की रविवार मौत हो गई है। गले के कैंसर से पीड़ित कमला नगर के इस वृद्ध को 10 जनवरी को पीजीआई में भर्ती किया गया था।
विभाग ने 886 को लगाई वैक्सीन
जनता को महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र मुहैया कराने के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान धीमा पड़ गया है। जिले में पिछले दिनों रोजाना 8 से 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब यह आंकड़ा घट कर 3000 से कम हो गया है। रविवार को तो महज 886 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 445 को पहली व 441 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक विभाग 1445513 वैक्सीन की डोज लगा चुका है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के 25576 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई है। रविवार को महज 212 किशोर व किशोरियों को ही वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
प्रशासन ने बनाए 25 माइक्रो कंटेंमेंट जोन
जिला प्रशासन की ओर से महामारी के खतरे को देखते हुए माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। अब तक 55 माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इसके तहत सेक्टर 1, 2, 4, आदर्श नगर, संत नगर, आर्य नगर, डीएलएफ कॉलोनी, मॉडल टाउन, हरि नगर, सनसिटी, झज्जर रोड, जनता कॉलोनी, रेलवे रोड, पाड़ा मोहल्ला क्षेत्रों में 25 माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं।
क्या है माइक्रो कंटेनमेंट जोन
माइक्रो कंटेनमेंट जोन उस क्षेत्र को कहते हैं जहां कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आए हों। यह एक इमारत भी हो सकती है। ऐसे स्थान की पहचान कर उसे आइसोलेट किया जाता है। इससे अन्य क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर भी प्रभाव नहीं पड़ता। पहले बनाए जाने वाले बड़े कंटेनमेंट जोन में समस्या यह थी कि पूरे क्षेत्र की गतिविधियां ठप हो जाती थी, जबकि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में ऐसा नहीं होता।
1071 लोगों के सैंपल लिये
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 1071 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 907 आरटीपीसीआर व 147 रेपिड एंटीजन जांच के हैं। 213 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
वर्जन:
जिले में कोरोना की संक्रमण दर कम होकर 4.30 प्रतिशत रह गई है। रिकवरी दर 93.96 प्रतिशत हो गई है। जिले में 240 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। महामारी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए 25 माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। सुरक्षित रहने व महामारी को हराने के लिए सतर्कता के साथ कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। लोगों को टीका लगाया जा रहा है। लोग खुद आगे आकर वैक्सीन लगवाएं।
- कैप्टन मनोज कुमार, उपायुक्त।