{"_id":"5fa99b7d8ebc3e9bfe29e403","slug":"corona-can-prove-fatal-if-pollution-does-not-stop-rohtak-news-rtk582094464","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नहीं रुका तो जानलेवा साबित हो सकता है कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नहीं रुका तो जानलेवा साबित हो सकता है कोरोना
विज्ञापन
सर्दियों की शुरुआत में ही कोरोना संक्रमण ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। यदि वातावरण में प्रदूषण के स्तर को नहीं रोका गया तो कोरोना जानलेवा साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में संक्रमितों की हालत अधिक बिगड़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि लोग वाहनों के प्रदूषण के साथ दीपावली पर होने वाले प्रदूषण को वातावरण में मिलने से रोकें। कोवॉक्सिन के आने तक संक्रमण से बचाव के लिए मास्क ही संजीवनी है।
पीजीआईएमएस पीसीसीएम विभागाध्यक्ष एवं कोविड-19 के स्टेट प्रमुख नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी बताते हैं कि कोरोना की दूसरी पीक चल रही है। इस समय अधिकांश लोग जांच ही नहीं करा रहे हैं, यदि सही तरीके से जांच हो तो संक्रमितों की संख्या अधिक होगी। इस वजह से भी संक्रमण अधिक तेजी से फैल रहा है। दीपावली पर यदि आतिशबाजी को नहीं रोका गया तो समस्या और बढ़ जाएगी। हमें स्वच्छ वातावरण में सांस लेना जरूरी है। इस समय वातावरण में वाहनों का प्रदूषण अधिक है और यदि दीपावली पर आतिशबाजी हुई तो समस्या और बढ़ जाएगी। डॉ. चौधरी ने बताया कि प्राचीन समय में भी शांति पाठ किया जाता था, ऋग्वेद में भी प्रकृति के बारे में बताया गया है। फिलहाल स्थिति यह है कि यदि हवा चलेगी और बारिश होगी तो ही वातावरण साफ होगा।
कोरोना के साथ होगा डबल ट्रिपल अटैक
एक्सपर्ट ने बताया कि कोरोना अटैक के साथ ठंड, प्रदूषण का ट्रिपल अटैक हो जाएगा। इससे मरीजों को अधिक समस्या हो जाएगी। सबसे अधिक समस्या बच्चों, सांस के रोगियों, बुजुर्गों को होगी। इसलिए जरूरी है कि प्रदूषण को बढ़ने से रोका जाए, नहीं तो यह सभी के लिए घातक होगा।
विज्ञापन
यह है खास बात
- सर्दियों में आठ मीटर तक रह सकता है कोरोना।
- मेटल पर चार घंटे रह सकता है कोरोना
- ओपन एयर में दस से 15 मिनट रह सकता है वायरस