फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona, 640 positive cases found, 15 dead

640 नए मरीजों के साथ कोरोना ने तोड़े पिछले सारे रिकार्ड

Fri, 14 May 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
corona, 640 positive cases found, 15 dead
रोहतक। कोरोना की दो लहरों का अब तक सारा रिकॉर्ड वीरवार उस समय टूट गया जब विभाग ने एक दिन में 640 नए संक्रमितों की पुष्टि की। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2182 हो गई और एक दिन में रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या 516 रही। हालांकि विभाग ने उपचार के दौरान 15 मरीजों की मौत की भी पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि वीरवार को कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 21610 केस सामने आ चुके हैं और रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या भी 19044 पहुंच गई है। हालांकि जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 384 हो गया है। विभाग ने वीरवार को पहली बार जिले में 3180 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमण का स्तर 5.41 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है और रिकवरी दर 88.12 प्रतिशत चल रही है। 2182 कोरोना के एक्टिव केसों में 61 अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 2121 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन

बाक्स
149999 का विभाग ने किया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग जिले में अभी तक 149999 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा चुका है। इसमें 2999 को पहली व 1205 को दूसरी डोज लगाई गई है।
बाक्स
जिले में मृतकों की स्थिति
आयु लिंग स्थान व्यवसाय
71 पुरुष विजय नगर बुजुर्ग
71 पुरुष सेक्टर एक बुजुर्ग
69 पुरुष ब्राह्मणवास बुजुर्ग
66 पुरुष सेक्टर तीन बुजुर्ग
65 पुरुष कच्ची गढी मोहल्ला बुजुर्ग
34 पुरुष सैमाण कर्मचारी
60 महिला गढी मोहल्ला गृहिणी
60 महिला पाड़ा मोहल्ला गृहिणी
82 पुरुष रोहतक बुजुर्ग
83 पुरुष शिवाजी कॉलोनी बुजुर्ग
43 पुरुष चिडी कर्मचारी
52 पुरुष अर्जुन नगर बेरोजगार
62 पुुरुष चमारिया बुजुर्ग
82 महिला रैवेन्यू कॉलोनी बुजुर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed