फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Controversy erupts in Maham Bar regarding appointment of election officer

Rohtak News: चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को लेकर महम बार में उभरा विवाद

Thu, 16 Jan 2025 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Controversy erupts in Maham Bar regarding appointment of election officer
बार एसोसिएशन के 28 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर बार में विवाद उभर आया है। बार में मतदान की वार्षिक फीस व शपथ पत्र जमा हो चुके हैं। 425 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी के नाम को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष आमने-सामने हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व प्रधान प्रदीप ढाका पक्ष ने बैठक कर संदीप बंसल को मुख्य चुनाव अधिकारी घोषित करने की बात कही। पूर्व प्रधान का कहना है कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को हुई थी। उसमें संदीप बंसल को मुख्य चुनाव अधिकारी चुना गया। यह कार्रवाई उन्होंने बार काउंसिल को भेज दी है। प्रधान व जनरल सेक्रेटरी पर आराेप लगाते हुए कहा कि वे कार्रवाई रजिस्टर बार में रखने के बजाय अपने पास रखते हैं, इसलिए उन्होंने लेटर पेड पर लिखकर लिपिक को इसे कार्रवाई रजिस्टर में चस्पा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इधर, निवर्तमान प्रधान रविशंकर सोनी का कहना है कि कार्रवाई रजिस्टर कोई अपने साथ नहीं रखता। वह बार में ही है। बैठक 14 जनवरी को हुई थी। इसमें मुख्य चुनाव कमेटी का गठन हो चुका है। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेश गोयत को नियुक्त करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा अधिवक्ता वेद वेद प्रकाश, अशोक सिवाच, रविकांत को चुनाव अधिकारी चुन लिया गया है। बार काउंसिल को इस बारे में मेल की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष अपने-अपने अनुसार मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्ति कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब देखना यह है कि गेंद किसके पाले में होगी।
बैठक 14 जनवरी को हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी व अधिकारी चुने जा चुके हैं। रिपोर्ट बार काउंसिल को भेजी जा चुकी है।
- अधिवक्ता रवि शंकर सोनी, निवर्तमान प्रधान।
बार की 14 जनवरी को हुई बैठक रद्द की जा चुकी थी। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग है। योजना के तहत छिपा कर चुनाव कमेटी बनाना गलत है। पूरे तथ्य बार काउंसिल के पास भेजे जाएंगे।
- प्रदीप ढाका, पूर्व प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed