{"_id":"5e5837ad8ebc3ef37f4d6e49","slug":"controversy-between-student-and-teacher-rohtak-news-rtk544461329","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू के संगीत विभाग की छात्रा ने छात्र पर लगाए मारपीट के आरोप, विवाद में शिक्षक का नाम भी आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू के संगीत विभाग की छात्रा ने छात्र पर लगाए मारपीट के आरोप, विवाद में शिक्षक का नाम भी आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत। एमडीयू के संगीत विभाग के सुर इन दिनों मेल नहीं खा रहे हैं। यहां संगीत की सरगम सीखने व सिखाने वालों के बीच द्वंद्व छिड़ा है। पिछले दस दिन में एक छात्रा छत से कूद कर घायल हो गई। इससे आहत छात्रा की सहेली ने सहपाठी छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साए छात्र ने थप्पड़ का बदला कक्षा के बीच जाकर छात्रा की बुरी तरह पिटाई से लिया। इस मामले में एक शिक्षिका का नाम भी शामिल हुआ तो मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा। इसके बावजूद मामला विचाराधीन है।
दरअसल, संगीत विभाग में पिछले वीरवार को एक मजाक से शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने से पहले कक्षा में झगड़ा हुआ। छात्र ने छात्रा पर भद्दा कमेंट किया। विभागीय विद्यार्थियों के सोशल मीडिया ग्रुप और सोशल साइट पर लड़के और लड़की की तीखी नोकझोंक भी हुई। इससे आहत छात्रा अगले दिन गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची। बताया गया कि वह छत से गिर गई। उसकी सहेलियों की मानें तो वह छत से कूदी है। इससे आहत होकर घायल छात्रा की सहेली ने छात्र को थप्पड़ जमा दिया। छात्र ने इसका बदला कक्षा में जाकर छात्रा की बुरी तरह पिटाई से लिया। इस दौरान वहां एक शिक्षिका भी मौजूद रही। सारा मामला नाटकीय ढंग से निपट गया। छात्र की पिटाई से लहूलुहान हुई छात्रा ने इस बारे में लिखित शिकायत कुलपति से की।
दो छात्रों व शिक्षिका के खिलाफ हो कार्रवाई
छात्रा ने शिकायत में साफ कहा है कि उसे एक छात्र ने बीच कक्षा जाकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसके दोनों हाथ एक शिक्षिका ने पकड़ लिए। दो-तीन अन्य विद्यार्थियों ने भी उसे जकड़ लिया। इस कारण वह अपने बचाव में कुछ नहीं कर पाई। हालात ये हैं कि पीड़िता न तो पुलिस में जा सकती है न मीडिया के पास। ऐसा किया तो उसकी बहन का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। यही बात कह कर छात्रा पर दबाव भी बनाया जा रहा है। यही वजह है कि छात्रा ने कुलपति से शिकायत कर दो छात्रों और महिला शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सोशल साइट पर पोस्ट डालकर लड़कों को उकसाया
छात्रा ने महिला शिक्षिका पर लड़कों को उकसाने और राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि शिक्षिका ने फेसबुक पर पोस्ट व व्हाट्सएप ग्रुप पर स्टेटस डालकर लड़कों को उकसाने का काम किया है। इस मामले में राजनीति भी की जा रही है। शिक्षिका ने 24 फरवरी सोमवार को भी सोशल साइट पर पोस्ट डाली। इसमें ..हर गलती, सॉरी बोलने से माफ नहीं होती.. कुछ गलतियों के लिए गिराकर घसीट के कूटना भी जरूरी होता है, सरीखे पोस्ट शामिल हैं।
छात्र ने छात्रा को दी जान से मारने की धमकी
छात्रा का कहना है कि मारपीट के साथ छात्र ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इन सबके पीछे शिक्षिका का साथ व सपोर्ट है। मैडम के उकसाने पर ही उसने मारपीट की। उसे को जवाब ही देना होता तोे वह शनिवार को ही थप्पड़ मार सकता था। मैैडम ने दूसरी छात्राओं के सामने भी बोला कि मुझे थप्पड़ मारकर उसे हिसाब बराबर करना चाहिए। वह लड़का होेकर लड़की से कैसे थप्पड़ खा सकता है।
मुझे परेशान किया जा रहा है
मुझे तीन साल से परेशान किया जा रहा है। कभी टूर रद्द कराया जाता है तो कभी मेरे ही पीएचडी स्टूडेंट का मुझे बताए बगैर वायवा करा दिया जाता है। इसे लेकर सोशल साइट पर पोस्ट डालती रहती हूं। ये पोस्ट दुर्भाग्य से इस घटना में फिट हो गई। मैंने ये सर के लिए डाली थी। अब कहा जा रहा है कि मैंने उसे पिटवाया है, जबकि एक दिन पहले इस लड़की ने लड़के को पीटा। मैंने किसी को किसी की पिटाई के लिए नहीं कहा। लड़के ने इस बारे में कुलसचिव को लिखकर भी दिया है कि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। एचओडी की हेडशिप पूरी होने वाली है। इसलिए मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है, ताकि हेडशिप मुझे न मिले।
प्रो. विमल, संगीत विभाग, एमडीयू।
कमेटी बनाने की अपील की है
विभाग के विद्यार्थियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस बारे में अधिकारियों को लिख कर भेज दिया गया है। अधिकारियों से जांच कमेटी बनाने की अपील की गई है। विद्यार्थियों में कमेंट को लेकर विवाद उभरा है। बच्चों के साथ न्याय किया जाएगा। शिक्षिका के शामिल होने की बात सामने आई है। इस बारे में भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। शिक्षिका मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। इस बारे में बच्चों से बात की जा सकती है। शिक्षिका केवल रूट डायवर्ट कर रही है।
-प्रो. हुकुम सिंह, एचओडी, संगीत विभाग, एमडीयू।