{"_id":"620801972e3ed2445c44157f","slug":"construction-of-cross-regulator-started-at-jln-will-get-relief-from-drinking-water-crisis-rohtak-news-rtk6382432137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएलएन पर क्रॉस रेगुलेटर का निर्माण शुरू, पेयजल संकट से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएलएन पर क्रॉस रेगुलेटर का निर्माण शुरू, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
विज्ञापन
क्रॉस रेगुलेटर के निर्माण का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर साथ में मेयर मनमोहन गोयल व अन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अपरिहार्य कारण से होने वाली नहर बंदी का असर अब झज्जर रोड स्थित द्वितीय जलघर से पोषित इलाकों पर नहीं पड़ेगा। जेएलएन के आउटलेट पर 30 जून तक क्रॉस रेगुलेटर बनकर तैयार हो जाएगा। इससे नहर बंदी के पांच-छह दिन तक जलघर को कच्चे पानी की आपूर्ति हो सकेगी।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और मेयर मनमोहन गोयल ने शनिवार को झज्जर रोड पर क्रॉस रेगुलेटर के निर्माण का शुभारंभ किया। इस दौरान जेएलएन के अधिशासी अभियंता अरुण मुंजाल ने बताया कि जेएलएन फीडर की बुर्जी संख्या 164500 पर क्रास रेगुलेटर का निर्माण शुरू किया गया है, जिसकी लागत 4.02 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण का मकसद शहर में बने जनस्वास्थ्य विभाग के जलाशयों को भरना है। गर्मी में नहर बंदी होने से शहर में पेयजल की समस्या पैदा हो जाती है। वजह, जेएलएन से शहर को 16 दिन पानी मिलता है। इसके बंद होने पर आठ दिन पानी दूसरी नहर से आता है। मगर अपरिहार्य कारण से नहर बंदी हो जाती है। ऐसे होने से शहरवासियों को मिलने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए क्रॉस रेगुलेटर बनाया जा रहा है ताकि पानी को रोककर जलघर के जलाशयों को नियमित रूप से भरा जा सके। इसके बनने शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एक नजर में
क्रॉस रेगुलेटर की लागत 402.75 लाख
कार्य शुरू किया गया पांच फरवरी को
कार्य पूरा होने का समय 30 जून तक
लाभांवित क्षेत्र दूसरे जलघर से पोषित