फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of 33 KV new sub station will start soon in Shimli

Rohtak News: शिमली में जल्द शुरू होगा 33 केवी नया सब स्टेशन का निर्माण

Thu, 31 Aug 2023 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Construction of 33 KV new sub station will start soon in Shimli
रोहतक। शिमली गांव में बिजली निगम द्वारा 33 केवी नया सब स्टेशन बनने जा रहा है। इसे मुख्यालय से मंजूरी तो मिल चुकी है, लेकिन गांव में रास्ता और जमीन न मिलने के कारण इसमें देरी हो रही है। हालांकि सरपंच द्वारा जमीन से संबंधित मामले को काफी हद तक सुलझाया जा चुका है। जल्द ही सितंबर माह में सब स्टेशन के निर्माण कार्य शुरू होगा। ताकि जल्द से जल्द आमजन को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

पहरावर, शिमली, करोथा, कन्हेली, मायना समेत सोसाइटी को इससे फायदा मिलने वाला है। आसपास तीन से चार नई सोसाइटी आने के कारण बिजली की मांग बढ़ गई थी। गांव के लोग एक बार नहीं बहुत बार नए सब स्टेशन की मांग कर चुके थे। लेकिन कार्रवाई सिरे नहीं चढ़ रही थी। निगम ने सब स्टेशन के लिए मुख्यालय बात की तो उन्होंने एस्टीमेट मांगा और मिलने के बाद वहां से मंजूरी मिली। लेकिन मंजूरी के बाद निगम ने जमीन देखनी चाही तो गांव द्वारा रास्ता व जमीन से संबंधित मुद्दे पर बात अटक गई। हालांकि सरपंच को जमीन से संबंधित मुद्दे पर बात की तो उनके द्वारा जमीन व रास्ता देने की बात चल रही है। कुछ हद तक जमीन से संबंधित मुद्दे को हल भी कर लिया गया है। अधिकारियों की मानें तो सितंबर माह के अंत तक सब स्टेशन के लिए निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

आसपास सोसाइटी आने के कारण बढ़ी बिजली की मांग
पहरावर व मायना के पास निजी सोसाइटी आने के कारण बिजली की मांग ज्यादा बढ़ी है। जिसका खमियाजा आमजन को गर्मियों में भुगतना पड़ा है। गांव के आसपास एक नहीं पांच से ज्यादा सोसाइटी विकसित हो रही है। जिनको नए कनेक्शन मिलने के बाद अन्य इलाकों में बिजली की मांग घटी है। उससे ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन भी किए गए। लेकिन काफी मशक्कत के बाद नए सब स्टेशन को मंजूरी मिली है। इससे गर्मी व सर्दी में सोसाइटी व आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी आने के बाद मांग तो बढ़ी ही है, 33 केवी सब स्टेशन को मंजूरी मिली हुई है। जमीन से संबंधित मसला भी जल्द सुलझने वाला है। जल्द ही वहां निर्माण कार्य शुरू होगा और लोगों को बिजली की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
रामप्रसाद, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed