फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of 100 bed ESI hospital will be completed in Bahadurgarh by September.

Rohtak News: बहादुरगढ में सितंबर तक पूरा होगा 100 बेड के ईएसआई अस्पताल का निर्माण

Tue, 23 Jul 2024 06:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 23 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Construction of 100 bed ESI hospital will be completed in Bahadurgarh by September.
बहादुरगढ़ में बनाया जा रहा ईएसआईअस्पताल।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में सितंबर माह तक 100 बेड के ईएसआई हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिले में 4 नई ईएसआई डिस्पेंसरी भी बनाई जाएंगी। ईएसआई हॉस्पिटल 5 एकड़ में 68 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में 21 नए ईएसआई हॉस्पिटल और डिस्पेंसरी बनाने पर भी काम चल रहा है। यह कहना है ईएसआई के रीजनल डायरेक्टर मुरलीधर का। मुरलीधर अपनी टीम के साथ बहादुरगढ़ में बन रहे ईएसआई हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बहादुरगढ़ चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ-साथ फुटवियर क्लस्टर के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और ईएसआई लाभार्थियों के आधार सीडिंग को लेकर भी उद्योगपतियों का पक्ष जाना।
विज्ञापन

ईएसआई के रीजनल डायरेक्टर मुरलीधर ने कहा कि सभी लाभार्थियों को आधार अपडेट करवाते रहना जरूरी है। ईएसआई लाभार्थियों को किडनी, लीवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 5 लाख से 25 लाख रुपए तक की मदद की जाती है। ईएसआई की टीम का बीसीसीआई के प्रधान सुभाष जग्गा ने स्वागत किया। 100 बेड का अस्पताल जल्द पूरा मिलने से उद्योगपतियों ने सरकार और इसी के रीजनल डायरेक्टर का धन्यवाद भी किया। सुभाष जग्गा ने कहा कि 100 बेड का ईएसआई हॉस्पिटल बनने से बहादुरगढ़ के श्रमिकों को राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही इस 100 बेड के अस्पताल को 200 बेड तक का एक्सटेंशन देगी। ताकि यहां के श्रमिकों को और भी ज्यादा लाभ मिल सके। इस मौके पर डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह राज्य चिकित्सा अधिकारी हरियाणा, विनय कुमार कार्यकारी अभियंता, डॉ विशाल फोगाट बहादुरगढ़ के चिकित्सा अधिकारी, कुलदीप सिंह शाखा प्रबंधक सुनील मांस अमन श्रीवास्तव सहायक अभियंता, पवन जैन, उद्यमी नरेंद्र छिकारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 85 : फुटवियर पार्क एसोसिएशन के पदाधिकारी ईएसआई के रीजनल डायरेक्टर
मुरलीधर के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed