Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress will start accepting applications for tickets from today, BJP brainstormed in Delhi

Rohtak News: टिकटों के लिए कांग्रेस आज से लेगी आवेदन, भाजपा ने दिल्ली में किया मंथन

Mon, 10 Feb 2025 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Congress will start accepting applications for tickets from today, BJP brainstormed in Delhi
रोहतक। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

आंबेडकर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में जिला प्रभारी पूर्व विधायक जयबीर वाल्मीकि व संयोजक बलराज उर्फ बल्ले सोमवार व मंगलवार को मेयर व पार्षद का चुनाव लड़ने वालों के आवेदन लेंगे। जबकि भाजपा की तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर रविवार शाम दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में टिकटों पर मंथन हुआ। किसी भी समय भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। हालांकि मेयर के लिए प्रदेश कोर कमेटी राष्ट्रीय नेतृत्व से पूछकर निर्णय लेगी।
नगर निगम मेयर व पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए 11 से 17 फरवरी तक नामांकन होंगे। 12 व 16 फरवरी को अवकाश रहेगा। इस बार कांग्रेस भी भाजपा की तरह चुनाव चिन्ह पर चुनाव निगम चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने मेयर व सभी 22 वार्ड के लिए दावेदारों की सूची तैयार कर रविवार शाम दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हुई बैठक में रिपोर्ट दी। निकाय चुनाव प्रभारी सुरेंद्र पूनिया, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने कमेटी को पैनल बनाकर रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

मेयर पद के के लिए टॉप तीन के लिए सभी 21 दावेदारों के नाम दिए गए, जबकि वार्ड वाइज भी टॉप तीन या चार के पैनल के अलावा पूरी सूची भी दी। अब कोर कमेटी तय करेगी किसको टिकट दिया जाए। कमेटी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्य के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री फनींद्र नाथ शर्मा व तीनों महामंत्री भी कोर कमेटी के सदस्य हैं। देर रात या सोमवार को वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की भाजपा सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे दावेदार
उधर, कांग्रेस में भी मेयर व वार्ड पार्षद का टिकट तय करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई, पुराने कांग्रेसी राजेश बोहत व युवा कांग्रेसी आशीष सिंधु को मेयर की दौड़ में माना जा रहा है। हालांकि किसी अन्य को मेयर का टिकट देकर पार्टी चौंका सकती है। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार व मंगलवार को आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही टिकट तय करते समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व रोहतक शहर के विधायक भारत भूषण बतरा की भी सलाह लेंगे। ऐसे में टिकट के दावेदार रोहतक से लेकर दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed