फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress will be wiped out in coming elections like civic polls: Dushyant

निकाय चुनाव की तरह आने वाले चुनावों में सफाया होगा कांग्रेस का: दुष्यंत

Sat, 25 Jun 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress will be wiped out in coming elections like civic polls: Dushyant
मॉडल टाउन स्थित दिवंगत फौगाट के घर में तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते उपमुख्यमंत्री
स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया है। भविष्य में होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। यह बात शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वह मॉडल टाउन में केंद्रीय सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक मदन सिंह फौगाट के निधन पर शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश को प्रशिक्षित युवा मिलेंगे। इसके माध्यम से नौजवानों को गांव से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा। मौजूदा राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करवा रही है। ई-खरीद के माध्यम से धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम से स्पष्ट है कि कांग्रेस का सफाया हो गया है। यह संकेत हैं कि आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। इस दौरान राजेंद्र लतानी, दलवीर भराण, हरज्ञान मोखरा, रविंद्र सांगवान, प्रदीप देशवाल, संदीप हुड्डा, राजेश सैनी, सुरेंद्र बल्हारा, मनोज बालंद, संजय बल्हारा, जयपाल ससरौली, जितेंद्र बल्हारा, रविंद्र बखेता, अनीता यादव, बनी सिंह नांदल, अजय कुमार इंदौरा, कृष्ण घणघस, प्रवीण लांबा, सीना पहलवान, जेपी भाली, अजय मलिक, भारती पंवार, दीपक मलिक, बलवान माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed