{"_id":"61a28748099a984a2d7334bb","slug":"congress-was-concerned-about-builders-not-farmers-grover-rohtak-news-rtk6311182198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को किसानों की नहीं बिल्डर्स की चिंता रहीः ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को किसानों की नहीं बिल्डर्स की चिंता रहीः ग्रोवर
विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कांग्रेस ने 10 साल शासन किया। सस्ते दामों पर किसानों की जमीन अधिग्रहण करके बिल्डर्स को देने का रिकॉर्ड बनाया। आज कांग्रेस नेता किसान हितैषी होने का नाटक कर रहे हैं। किसान और हरियाणा की चिंता होती तो जमीन का अधिग्रहण परियोजनाओं के लिए करती। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहीं हैं। वे शनिवार को कलानौर विधानसभा क्षेत्र की पुराना बस स्टैंड स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित त्रिदेव कार्यशाला में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जेवर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जब उन्होंने 10 साल शासन किया, तब हरियाणा में क्यों नहीं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनवाया। हकीकत यह है कि उन्हें एयरपोर्ट की कम, बिल्डर्स की ज्यादा चिंता थी। उन्होंने संसद भवन में संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर का अपमान करने का काम किया है, जिसे लोग माफ नहीं करेंगे।
रोहतक प्रभारी और चेयरमैन अरविंद यादव ने कहा कि हरियाणा में बगैर सिफारिश गरीब परिवार का बच्चा सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहा है। पहले शिक्षक नेताओं के चक्कर लगाते थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि संगठन से बड़ी कोई ताकत नहीं होती। जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस दौरान मेयर मनमोहन गोयल, जिला महामंत्री सतीश आहुजा, राजेश भालोट, कलानौर मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ, संदीप बुधवार, सुरेश सैनी, सत्यवान गोयत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज शर्मा, राजबाला चहल, पूर्व विधायक सरिता नारायण, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा शर्मा, नीलम पांचाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश किराड़, रमेश भाटिया, रेनू डाबला आदि मौजूद रहे।