फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress protests against the lathi-charge on students in Delhi.

Rohtak News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Jul 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against the lathi-charge on students in Delhi.
29-लघु सचिवालय के बाहर गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। प्रधानमंत्री आवास के घेराव करने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने और दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ धरने पर बैठे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से लेकर लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला।
कांग्रेस शहरी अध्यक्ष सुनील बल्ली ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बेरहमी से छात्रों और महिलाओं पर लाठियां बरसाईं। कई पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे और उनकी नेम प्लेट भी नहीं थी। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस नेता अमन वशिष्ठ को हिरासत में लिया
रोहतक। जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में धरना दे रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस के दिल्ली कूच से पहले पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट अमन वशिष्ठ व धर्मेंद्र रिटोली सहित देर रात घर से मंगलवार को हिरासत में लिया। दोनों को रातभर थाने में रखा गया। बुधवार को दोपहर बाद छोड़ा गया। वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। जनता की आवाज दबाने के लिए हमें जेल भेज दिया लेकिन युवाओं के हक की लड़ाई जारी रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कूच से पहले कांग्रेस नेता हेमंत बक्शी हिरासत में
रोहतक। नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेता हेमंत बक्शी को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। बक्शी ने बताया कि वे करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ दो गाड़ियों में रात करीब दस बजे दिल्ली के लिए निकले थे। खरावड़ मंदिर के पास चौकी पर नाका लगाकर 15-20 पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पीछे से सीआईए टीम भी पहुंच गई। इसके बाद बक्शी को आईएमटी स्थित सीआईए-3 ले जाया गया। एसएचओ कृष्ण पूनिया ने पूछताछ कर उन्हें नजरबंद कर दिया। उनके अन्य साथियों को रात में छोड़ दिया गया जबकि बक्शी को बुधवार सुबह करीब 8 बजे रिहा कर शहर सीमा में रहने की हिदायत दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed