फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress people bent on misleading propaganda to grab power: Grover

सत्ता हथियाने के लिए भ्रामक प्रचार पर तुले कांग्रेस के लोग : ग्रोवर

Mon, 06 May 2024 04:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Congress people bent on misleading propaganda to grab power: Grover
रोहतक।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रविवार को झज्जर रोड स्थित जैन जति धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर राजनीतिक चर्चा करने पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश सचिव डिंपल जैन ने किया। यहां रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, अमित जैन जोजी व जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी को नमन किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि जैन समाज के लोग हमेशा समाज के लिए एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सत्ता हथियाने के लिए भ्रामक प्रचार पर तुले हुए हैं। वर्ष 2027 तक मुख्यमंत्री नायब सैनी विकास को गति देने का काम करेंगे। देश में लाल किले की प्राचीर से नरेंद्र मोदी तीसरी बार तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर राजेश जैन, मनोज जैन, सतीश जैन, पन्ना लाल जैन, आदिश जैन, आयुष जैन, अनिता जैन, प्रीति जैन, राइमा अग्रवाल, प्रवीण जैन, टीनू, विवेक जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed