फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress kneels in front of Take Hooda in Haryana, will be eliminated in election: Hussain

हरियाणा में कांग्रेस ने टेके हुड्डा के सामने घुटने, चुनाव में होगा सफाया : हुसैन

Tue, 08 Oct 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Congress kneels in front of Take Hooda in Haryana, will be eliminated in election: Hussain
हरियाणा में कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने घुटने टेक दिए हैं। अब कांग्रेस आई नहीं, कांग्रेस एच (हुड्डा) चुनाव लड़ रही है, जिसका विधानसभा चुनाव में सफाया तय है। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का। वे सोमवार को रोहतक में पार्टी के प्रदेश कार्यायल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हुसैन ने कहा कि उन्होंने रोहतक में देखा कि कांग्रेस का बड़ा सा पोस्टर लगा हुआ था, उसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की बड़ी फोटो थी, जबकि राहुल गांधी की छोटी सी फोटो। इससे साफ है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश में राहुल को छिपाकर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिसने रोहतक जीत लिया, उसने पूरा प्रदेश जीत लिया
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुड्डा कांग्रेस और राहुल कांग्रेस की लड़ाई है। कांग्रेस डूबता जहाज है और तंवर, निरूपम जैसे नेताओं को कांग्रेस पर विश्वास नहीं रहा तो जनता को क्या भला करेंगे। हरियाणा में कांग्रेसी एक-दूसरे को निपटाने में लगे हुए हैं। गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा सीट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार रोहतक जिले की सभी चार विधानसभा सीट भाजपा जीतेगी। साथ ही कहा कि, जिसने रोहतक जीत लिया, उसने पूरा हरियाणा जीत लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में चाहे रहते हैं, लेकिन हरियाणा की राजनीति की गहराई को जानते हैं। प्रदेश में अबकी बार जनता की कसौटी पर सरकार नहीं, बल्कि विपक्ष है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि विपक्ष कितनी सीटों पर सिमट जाएगा। क्योंकि कांग्रेस के अंदर जहां नेता-दूसरे की टांग खींच रहे हैं, जबकि दूसरे दलों में व्यक्तिगत चौधर की लड़ाई है। ऐसे में कांग्रेस का प्रदेश में दिल्ली जैसे हश्र होगा, जहां शीला दीक्षित की कांग्रेस का स्कोर शून्य रह गया था।
विज्ञापन

हुड्डा को खुश करने के लिए तंवर की दी बलि
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। हुड्डा ने रोहतक में रैली की और 370 पर भाजपा को समर्थन दिया था। उस दौरान कार्यकर्ता भी सोच रहे थे कि हुड्डा कोई नया राजनीतिक दल बनाकर नए रूप में सामने आएंगे, लेकिन कांग्रेस ने हुड्डा को खुश करने के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तंवर की बलि दी। हुसैन ने व्यंग्यात्मक तरीके में कहा कि कांग्रेस के घर में लग गई आग, कांग्रेस के ही चिराग से। हुसैन ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए तंवर की पिटाई की गई, उनके साथ अन्याय हुआ, कोई कार्रवाई नहीं हुई। वैसे ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में मोदी मुस्लिम समाज के लिए सबसे बड़े नेता
भाजपा प्रवक्ता शाह नवाज हुसैन ने कहा कि पूरी दुनिया में मोदी ने रेडिकल इस्लाम की थ्योरी को रिजेक्ट किया। मुस्लिम समाज में मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा। भारतीय मुसलमानों के मोदी सबसे बड़े नेता हैं। हरियाणा में तो भाजपा ने मुसलमानों को टिकट तक दिया है। वे खुद मेवात के इलाके में गए हैं, जहां भाजपा की जनसभाओं में अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर भाजपा के प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश सह—प्रवक्ता रणदीप घनघस व जिला मीडिया प्रमुख शमशेर खरक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed