{"_id":"674210ecbec0a53ea408bd94","slug":"congress-is-compelled-to-declare-evms-faulty-barauli-rohtak-news-c-17-roh1019-550235-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम को खराब बताना कांग्रेस की मजबूरी : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम को खराब बताना कांग्रेस की मजबूरी : बड़ौली
विज्ञापन
23सीटीके17..महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जश्न मनाते वरिष्ठा
रोहतक। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का कहना है कि कांग्रेस के लिए ईवीएम को खराब बताना मजबूरी बन गया है। क्योंकि कांग्रेसी उल्टे-सीधे बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में जीत पर बड़ौली प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं संग नृत्य किया।
प्रेसवार्ता में बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति के मायने बदल दिए हैं। कल्याणकारी नीतियों के गरीब के घर तक पहुंचा दिया है। महाराष्ट्र की जीत से भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत के लिए एक कदम और बढ़ा दिया है। यह नए भारत का निर्माण है और प्रधानमंत्री ने जन भावनाओं का सम्मान किया है, इसलिए लोग भारतीय जनता पार्टी को पसंद करने लगे हैं। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हार के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना कांग्रेसियों की आदत बन गई है। महाराष्ट्र में एनडीए की प्रचंड जीत पर कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि झारखंड के चुनाव परिणाम पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मिली हार को कांग्रेसी अब तक पचा नहीं सके हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया था कि वे प्रदेश में 37 सीटों पर जीते हैं। बताए कि वहां ईवीएम खराब थी या नहीं। इस सवाल का अब तक जवाब नहीं दे सके हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका भी मौजूद रहे।
प्रदेश कार्यालय में मना जश्न, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री भी थिरके
महाराष्ट्र में एनडीए की बड़ी जीत का भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित दूसरे नेता व कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नृत्य करते नजर आए। प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी भी की गई।