{"_id":"611182ef8ebc3ef4537001f1","slug":"congress-blames-bjp-for-paper-leak-inflation-unemployment-rohtak-news-rtk620482387","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ा
विज्ञापन
सुभाष रोड पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते विधायक बीबी बतरा व अन्य कांग्रेस नेता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आंबेडकर चौक व लघु सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा मामले की निष्पक्ष जांच का मुद्दा उठाया व पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। इससे पूर्व शहीद लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।
सोमवार को कार्यकर्ता गोहाना अड्डे से नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौक पहुंचे। यहां कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि विकास के वादे के साथ सत्ता में आई भाजपा-जजपा के दावे और हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है। कृषि विरोधी कानून हो, बेतहाशा बढ़ती महंगाई या बेरोजगारी। सरकार हर मामले को दबाने पर आमादा है। सरकार के पास आम आदमी को राहत देने वाली कोई नीति नहीं है। सरकारी नौकरियों की परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो जाते हैं। ग्राम सचिव के बाद अब हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। इन मामलों की जांच होनी चाहिए।
कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि आम जनता को सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है। महम के पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि सरकार आवश्यक वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण करने में विफल है। इस मौके पर पार्षद कदम सिंह अहलावत, चक्रवर्ती शर्मा, सीताराम सचदेवा, गुलशन इशपुनियानी, रोशन उप्पल, तिलकराज मग्गू, रघुबीर सैनी, देवेंद्र भारत, बलदेव मिगलानी, मोनू शर्मा, पंकज सचदेवा, सत्यवान, नवीन गर्ग, विकास गोयल, अनिता भाटिया, मृदुला शर्मा, मीनाक्षी नांदल मौजूद रहे। इधर, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने आंबेडकर चौक से लघु सचिवालय पर रोष प्रदर्शन किया। यहां उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर महंगाई व पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों पर नाराजगी जाहिर की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक से तिरंगा यात्रा निकाली।