फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Confusion about parking fees, security not seen in parking on first day

पार्किंग फीस को लेकर असमंजस, पहले दिन पार्किंग में नहीं दिखा सुरक्षा

Fri, 26 Jun 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Confusion about parking fees, security not seen in parking on first day
भगत सिंह पार्किंग में सडक पर खडे वाहन। - फोटो : RohtakCity
उद्घाटन के तीन साल बाद वीरवार को शहीद भगत सिंह पार्किंग चालू हो सकी है। किला रोड बाजार में पहले ही अपेक्षा कम वाहन खड़े दिखे। वहीं पहले दिन पार्किंग में खड़े वाहनों की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं दिखा। बाजार के व्यापारी पार्किंग फीस को लेकर असमंजस में हैं। किला रोड मार्केट प्रधान का कहना है कि इस बारे में वे आयुक्त से पूछना चाहते हैं कि कितनी फीस तय की जाए। उधर, निगम आयुक्त का कहना है कि व्यापारी खुद तय करें पार्किंग कैसे चलाएंगे, निगम का इसमें कोई दखल नहीं होगा।
विज्ञापन

याद रहे कि साल 2011 में नगर निगम ने दिल्ली गेट में पार्क की जगह कामर्शियल कांप्लेक्स व अंडर ग्राउंड पार्किंग की आधारशीला रखी थी। 2015 में बिल्डिंग 7 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई। 2017 में सीएम मनोहर लाल ने इसकाउद्घाटन किया। 2019 में निगम ने पार्किंग व बिल्डिंग को किराये पर देने के लिए बोली हुई, लेकिन ज्यादा रेट होने के कारण किसी ने हाथ नहीं डाला। अब निगम ने कोरोना के संक्रमणकाल में बाजारों के बीचों-बीच खड़े वाहनों से होने वाली भीड़ को कम करने के लिए बुधवार को पार्किंग नो प्रोफिट-नो लोस पर किला रोड मार्केट एसोसिएशन को सौंपी है।
विज्ञापन

फीस पर नहीं ले पा रहे फैसला
व्यापारियों द्वारा वीरवार को मीटिंग करके यह फैसला लिया जाना था कि पार्किंग के अंदर खड़े होने वाले वाहनों के लिए पार्किंग फीस क्या तय की जाए या निशुल्क रखा जाए। निगम ने पूरी तरह से पार्किंग स्थल किला रोड एसोसिएशन को संचालन के लिए दे दिया है। ऐसे में वाहनों की सुरक्षा की व्यवस्था भी व्यापारियों को करनी होगी। अगर निशुल्क पार्किंग होगी तो सुरक्षाकर्मियों की सैलरी कौन देगा। पार्किंग की सफाई से लेकर सीसीटीवी कैमरे तक लगवाने होंगे। किला रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हैप्पी अनेजा पार्किंग फीस को लेकर निगम आयुक्त से बातचीत करना चाहते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम चाहता है कि कोरोना काल में बाजारों में भीड़ न रहे। इसके लिए डीसी ने रेलवे रोड, किला रोड व शौरी मार्केट को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। किला रोड बाजार के बीचोंबीच खड़े होने वाले दोपहिया वाहन शहीद भगत सिंह पार्किंग में खड़े हो सकते हैं। इसके लिए निगम ने पार्किंग स्थल व्यापारियों को नो प्रोफिट-नो लोस पर सौंप दी है। अब उनको तय करना है कि सुरक्षाकर्मियों की सैलरी व पार्किंग स्थल की सफाई व दूसरे कार्य के लिए पैसा कैसे जुटाएंगे।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
मैं चाहता हूं कि एक बार निगम आयुक्त से बात कर लूं। पार्किंग फीस कितनी रखी जाए, जिसमें सुरक्षाकर्मियों का वेतन भी निकल सके। अगर कोई राशि बचेगी तो हर माह उसे कोरोना राहत फंड में जमा करवा देंगे। हालांकि मेरी व्यक्तिगत राय है। फाइनल फैसला पूरे बाजार के व्यापारियों की सहमति से लेंगे। अभी आयुक्त से बात नहीं हो सकी है।

- हैप्पी अनेजा, प्रधान, किला रोड मार्केट एसोसिएशन
दिनभर निगम की टीम ने बाजारों की वीडियोग्राफी करवाई है। कहां-कहां अतिक्रमण है और वाहन खड़े हैं। इस रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी। क्योंकि प्रशासन नियम तोड़ने वाले बाजार तीन दिन के लिए बंद कर सकता है। किला रोड बाजार के व्यापारियों से आग्रह है कि वे सभी वाहन पार्किंग में खड़े करें। वीरवार को बाजार के बीच में पहले की अपेक्षा कम वाहन खड़े दिखे।
- सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम

दोपहर में किला रोड बाजार में सडुक के बीच में खडे़ दुपहिया वाहन।

दोपहर में किला रोड बाजार में सडुक के बीच में खडे़ दुपहिया वाहन।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed