फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Computer professionals will protest in Panchkula for their demands

Rohtak News: मांगों को लेकर कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज पंचकूला में करेंगे प्रदर्शन

Thu, 16 Mar 2023 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Computer professionals will protest in Panchkula for their demands
नारनौल। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 21 मार्च को सामूहिक रूप से पंचकूला में होने वाले विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस संबंध में कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज ने एक ज्ञापन सूचना, प्रोद्योगिक एवं इलेक्ट्रानिक एवं संचार विभाग चंडीगढ़ के नाम नारनौल एसडीएम मनोज कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ सदस्यों ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के साथ कर्मचारी हितों के लिए बार दो मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में फैसले लिए गए, जिनका लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ भी प्राप्त हुआ। वहीं वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री ने डीआईटीएस के कर्मचारियों के लिए भारतीय मजदूर संघ के साथ हुई बैठक में सेवा नियम व पद सृजित करने के लिए आदेश जारी हुए थे, जिसकी सरकार के माध्यम से घोषणा की गई थी। परंतु चार बार बैठकों में फैसले की पुनरावर्ति होने के बाद भी आज तक किसी भी कर्मचारी को कोई लाभ प्राप्त नहीं मिला है और न ही पद सर्जित जैसी कोई प्रक्रिया शुरू हुई है। सेवा नियम के नाम पर एक पत्र जारी कर दिया गया, परंतु इस बार ना ही जारी करन वाले को तथा ना ही लागू करने वाले को ज्ञान है कि जारी सेवानियम से सरकार द्वारा क्या प्रतीत किया जाना है। इसकी अंसमजय को लेकर आज तक जिला मुख्यालयों द्वारा इसे अपनाया ही नहीं गया है। जिसे लेकर हजारो डीआईटीएस के कर्मचारी अपनने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कई बार प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन अभी तक उसकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed