फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Complete the proposed work of Sansad Adarsh Gram Yojana soon

सांसद आदर्श ग्राम योजना के प्रस्तावित कार्य जल्द करें पूर्ण

Wed, 08 Sep 2021 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Complete the proposed work of Sansad Adarsh Gram Yojana soon
एसडीएम श्वेता सुहाग ने तमाम विभागों को निर्देश दिए हैं कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। उन्होंने उप मंडल कार्यालय में बैठक कर आदर्श ग्राम योजना के तहत सांपला के गांव नयाबांस में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसडीएम सुहाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्य निर्धारित अवधि में पूरे करवाएं, ताकि ग्रामीणों को विकास कार्यों का लाभ मिल सके। बैठक के दौरान योजना के तहत गांव के लिए प्रस्तावित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। इनमें गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, महिलाओं व बच्चों को पोषण व शिक्षा, पशुपालन अस्पताल का निर्माण, पशु स्वास्थ्य कार्ड, गोशाला का निर्माण, ग्राम सचिवालय में सोलर पावर प्लांट स्थापित करना, गलियों में लाइटें लगवाना, अंत्योदय सरल सेवा केंद्र के तहत कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित करना, स्वयं सहायता समूहों का गठन, पोषण विकास, पौधरोपण, खेलों को बढ़ावा देना, जल के बुद्धिमत्ता पूर्वक प्रयोग के लिए समुदाय के व्यवहार में प्रदर्शन, पेयजल पाइपलाइन, हेल्थ कार्ड, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, शहीद सुमेर सिंह स्मारक पार्क का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य का निर्माण, सभी चौपालों का जीर्णोद्धार, खेतों में पक्के रास्तों का निर्माण, व्यायामशाला का निर्माण, मनरेगा का प्रभावी क्रियान्वयन, बिजली चोरी रोकना, कुंडी कनेक्शन हटाना, लोगों को वैध बिजली कनेक्शन देना और समय पर बिजली के बिल जमा करने को प्रोत्साहित करना, पक्के रिंग बांध का निर्माण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना का लाभ लोगों को देना शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed