फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Complainant Kalra said: Reduce the amount a little, Sirji, Gurvinder Singh said - No, it is fixed, it is done

शिकायतकर्ता कालरा बोला : थोड़ा सा अमाउंट कम कर दो सरजी, गुरविंदर सिंह बोला- नहीं, जो फिक्स हो गया सो हो गया

Mon, 17 Aug 2020 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Complainant Kalra said: Reduce the amount a little, Sirji, Gurvinder Singh said - No, it is fixed, it is done
सोनीपत की दवा कंपनी के मालिक से जीएसटी चोरी का केस दर्ज कराने का डर दिखाकर घूस मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सीबीआई चंडीगढ़ ने जीएसटी सेंट्रल रोहतक के चार अधिकारियों पर केस दर्ज किया है। वहीं रोहतक निवासी अधीक्षक को टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंचकूला के सामने पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, शिकायतकर्ता ने सीबीआई को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी है। इसमें शिकायतकर्ता अमाउंट थोड़ा कम करने की बात कहना सुनाई दे रहा है। जिस पर गुरविंदर सिंह ने कहा- नहीं, जो फिक्स हो गया सो हो गया।
विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार मनोज कालरा ने आरोपियों से मुलाकात से पहले एक हिडन कैमरा, पैन ड्राइव, मैमोरी कार्ड सहित कई चीजें खरीदी और उसे अपने कपड़ों में फिट कर मंगलवार 11 अगस्त को रोहतक सीजीएसटी कार्यालय पहुंचा और वहां अधीक्षक सहित कई कर्मचारियों और अधिकारियों की रिकॉर्डिंग की। बातचीत के दौरान मनोज से रुपयों के लेन-देन सहित तमाम बातें रिकॉर्ड कर ली। यह रिकॉर्डिंग भी उसने सीबीआई को सौंपी है। इसके बाद सीबीआई ने उक्त रिकॉर्डिंग का जिक्र दर्ज केस को मजबूत बनाने में इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

नोट : सीबीआई की ओर से दर्ज 36 पेज की एफआईआर में पेज 15 से 27 के बीच लिखे संवाद के कुछ अंश।
शिकायतकर्ता : नमस्कार मलिक जी
रोहित मलिक : नमस्कार जी
शिकायतकर्ता : कैसे हैं मालिक
रोहित मलिक : ठीक है जी, आज कैसे आना हुआ
शिकायतकर्ता : बुलाया था न मंगलवार को आपने
रोहित मलिक : सोहल जी ने बुलाया होगा, मैंने नहीं
शिकायतकर्ता : गुरविंदर जी ने कहा था मंगलवार को आ जाना
रोहित मलिक : फाइल तो मैंने मूव करनी है, उन्होंने नहीं
शिकायतकर्ता : अच्छा, मूव नहीं की अभी, कब तक मूव करोगे। सर ने ही कहा था कि मंगलवार आ जाना आपको क्लिरेंस सर्टिफिकेट दिलवा दूंगा।
रोहित मलिक : फोन करके आना चाहिए था, लो वो आ गए।
शिकायतकर्ता : नमस्कार सर
गुरविंदर सिंह : नमस्कार, आ जाओ, फोन तो कर देते
शिकायतकर्ता : सर आपने खुद ही कहा था कि मंगलवार आ जाना
गुरविंदर सिंह : आओ बैठो, कुछ देर जनरल बात करने के बाद
गुरविंदर सिंह : फाइल में सर अभी आपकी दो तीन दिन लगेंगे, इसकी वजह मैं बता देता हूं कि साढ़े सारे कंप्यूटर ई ऑफिस हो गए हैं। पुराना तो सारेयां दा हाथ सेट सी। ई-ऑफिस वाले साड्डे हाथ सेट नहीं होए। अदरवाइज फाइल तवाडी हो जाणी सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता : नहीं, आपने ही बोल था मंगलवार आ जाना
गुरविंदर सिंह : बट आग्गे तो सर तुस्सी जद वी कदी आणा होवे, फोन करके आणा, क्योंकि इस वक्त यू आर लक्की की तुवाडी मुलाकात हो गई। अगर तुस्सी 15 मिनट और न आंदे, असी तां निकल चुके सी।

शिकायतकर्ता : अच्छा जी, सर कहां की तैयारी है, लोकल या बाहर की
गुरविंदर सिंह : बाहर की, सर त्वानों पता है साड्डा दो सौ, तीन सौ किलोमीटर दा एरिया है, इत्थे पंजाब तक, ते उद्दर गुड़गावां तक।
शिकायकर्ता : हुड्डा साहब कहां है आज
गुरविंदर सिंह : हुड्डा साहब गए हुए हैं दिल्ली मीटिंग है और आप सुनाओ, जेडी प्रोमिस होई सी
शिकायतकर्ता : आप बताओ, हां वीरवार होऐगी, उस दिन मैंने चार की बजाय तीन डाले थे
गुरविंदर : हाथ से ईशारा करते हुए, थोड़ा आराम से बोलो, मैने खुद शामी देखा.. गाड्डी ते उतरा सी, पहले देखा की गड्डी ते न डिग गए होन... फिर गड्डी देखी।
शिकायतकर्ता : थोड़ा सा अमाउंट कम कर दो सर उसमें
गुरविंदर सिंह : नहीं... जो फिक्स हो गया सो हो गया। ऊपर तक जाते हैं, ऐसे थोड़ा होता है। साड्डा हिस्सा थोड़ी न है।
शिकायतकर्ता : ऊपर तक जाना है
गुरविंदर सिंह : हां जी सर, फाइनल कर दो
शिकायतकर्ता : चलो वीरवार को फिर आ जाता हूं।
गुरविंदर सिंह : वीरवार फोन करके आना और चाय पीओगे
शिकायतकर्ता : नहीं सर, फैक्टरी में कोई नहीं है, हम दोनों भाई आपसे मिलने आ गए।
गुरविंदर सिंह : हम तो हैं ही, और मेरे साथ तो जो एक बार जुड़ता है न तो वो हमेशा के लिए ही जुड़ जाता है।
शिकायतकर्ता : जी
गुरविंदर सिंह : क्योंकि मेरा क्या है... मेरे आगे न लिंक्स बहुत हैं।
शिकायतकर्ता : वो तो है सर, चलो सर चलते हैं हम, वीरवार को फोन कर के मिल लूंगा। ओके थैंक यू।
गुरविंदर सिंह : ओके थैंक यू।
टीम को देख एक अधिकारी ने नहर में फेंके रुपये, सीबीआई ने की वीडियोग्राफी
सीबीआई टीम की छापामारी के बारे में जैसे ही सीजीएसटी के अधिकारियों को भनक लगी तो उन्होंने भागने की कोशिश की। सेक्टर तीन में कुलदीप हुड्डा के घर पर टीम ने छापामारी की और उसे वहीं से पकड़ लिया। यहां से सीबीआई ने बड़ी मात्रा में कैश व आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा एक अन्य अधिकारी मौके से फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार जैसे ही यह अधिकारी भाग रहा था तो उसने नहर में रिश्वत के रुपयों को फेंक दिया। जिसकी सीबीआई टीम ने वीडियोग्राफी भी की है। सीबीआई टीम ने स्थानीय अर्बन एस्टेट थाना पुलिस का भी सहयोग लिया। टीम ने सीजीएसटी आयुक्त के कार्यालय में छापामारी की। यहां से भी सीसीटीवी से रिकॉर्ड निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed