{"_id":"69dfda658d68cbb7da0849a2","slug":"committees-have-been-formed-in-22-wards-to-maintain-parks-lanes-and-streetlights-rohtak-news-c-17-roh1020-840509-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पार्क, गली, स्ट्रीट लाइटों की देखरेख के लिए 22 वार्डों में कमेटियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पार्क, गली, स्ट्रीट लाइटों की देखरेख के लिए 22 वार्डों में कमेटियां गठित
विज्ञापन
04- नगर निगम भवन । आर्काइव
रतन चंदेल
रोहतक। नगर निगम की कार्यशैली को जनभागीदारी से और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए निगम के सभी 22 वार्डों में एक-एक कमेटी गठित की गई हैं। इनमें सामान्य के अलावा पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं महिला वर्ग को शामिल किया गया है। कमेटियां पार्क, गली, स्ट्रीट लाइट व खेल मैदानों की देखरेख सुनिश्चित करेंगी
प्रत्येक कमेटी में पांच सदस्य शामिल किए गए हैं। इससे शहर के विकास कार्याें की निगरानी के साथ ही स्वच्छता पर्यवेक्षण, पार्कों की देखरेख, प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने आदि योजनाओं में जन सहयोग मिल सकेगा। कमेटी सदस्यों से 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन संवाद भी करेंगे।
हरियाणा नगर निगम नागरिक भागीदारी अधिनियम 2008 के तहत वार्ड कमेटियाें का गठन किया गया है। पार्षद ही उसके वार्ड की कमेटी का चेयरमैन होगा जबकि नगर निगम के कनिष्ठ अभियंताओं को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम में ऐसा पहली बार हो रहा जबकि तमाम तरह के कार्याें में नागरिकों की भागीदारी तय की गई है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
ये काम करेंगी कमेटियां
अपने वार्ड में कूड़ा निस्तारण व स्वच्छता में सहयोग, सरकारी योजनाओं में जमीनी स्तर पर मदद करेंगी। वार्ड के लोगों में आपसी तालमेल बढ़ाने में सहयोग, निगम की विकासात्मक योजनाएं तैयार करने व उनके क्रियान्वयन में मदद, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान में सहयोग देंगी। वार्ड में कला, संस्कृति व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, निगम के प्रॉपर्टी टैक्स व राजस्व प्राप्ति में सहयोग करेंगी। पार्क, गली, स्ट्रीट लाइट व खेल मैदानों की देखरेख सुनिश्चित करेंगी। निगम के वार्ड का बजट तैयार करने में मदद आदि कार्य करेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
नगर निगम में सभी 22 वार्डाें में कमेटियां गठित की गई हैं। ये कमेटियां नगर निगम से जुड़ी योजनाएं बनाने व उनके बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग देंगी। इन कमेटियों से 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन संवाद भी करेंगे।
- नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, रोहतक