फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   comgress men told former CM as dengue

कांग्रेसी पूर्व मंत्री बतरा ने पूर्व सीएम हुड्डा को कहा डेंगू

Thu, 01 Oct 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 01 Oct 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा के गढ़ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर गुट के कांग्रेसियों ने बयानबाजी शुरू कर दी है। कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को डेंगू कहा है। बतरा ने कहा कि  पिछले 25 वर्षों में हुड्डा की राजनीति जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है।
विज्ञापन


 बुधवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता में बतरा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर का पक्ष लिया। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खट्टर और पंजाबी समुदाय को पाकिस्तानी कहने के पीछे भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। उन्हीं के इशारे पर सांगवान ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हुड्डा जैसे कुछ लोगों को ये मंजूर ही नहीं है कि हरियाणा की कमान किसी गैर जाट के हाथों में हो। हुड्डा अपने आपको पंजाबी समुदाय का सबसे बड़ा हितैषी कहते हैं तो वे पाकिस्तानी कहने वाले बयान पर मौन क्यों हैं?
विज्ञापन


ग्रीन ब्रिगेड की तर्ज पर हुड्डा का गुलाबी गैंग
बतरा ने आरोप लगाया कि हुड्डा का गुलाबी गैंग कांग्रेस को कमजोर कर रहा है। हुड्डा ने कांग्रेस को ग्रीन ब्रिगेड की तर्ज पर गुलाबी गैंग में तब्दील कर दिया है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस प्रदेश में तीसरे स्थान पर खड़ी है और राव इंद्रजीत सिंह और बीरेंद्र सिंह जैसे नेताओं को कांग्रेस छोड़नी पड़ी। पिछले एक दशक में हरियाणा कांग्रेस हुड्डा की बंधक बन कर रह गई है। दिल्ली रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की हुड्डा समर्थकों द्वारा की गई हूटिंग से यह साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed