फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Colour Festival in MDU, local people participate in

एमडीयू में रंग महोत्सव में शामिल हो सकेंगे आमजन

Fri, 28 Feb 2020 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Colour Festival in MDU, local people participate in
रंग उत्सव - फोटो : anurag
रोहतक।
विज्ञापन

एमडीयू कैंपस 29 फरवरी से छह मार्च तक एकदम बदले अंदाज में नजर आएगा। यहां सात दिन सात अलग-अलग रंग न केवल लोगों को लुभाएंगे, बल्कि अपनी खुशबू से भी महकाएंगे। लोक संस्कृति, लोक कला व देसी खानपान इन रंगों की चमक दोगुना करने का काम करेंगे। इसके लिए रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यही नहीं अपनी तरह का पहली बार हो रहा यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के अध्ययन में भी मदद करेगा। इसके लिए पूरा कार्यक्रम वीडियो के साथ शब्दों में भी अंकित होगा। ये दस्तावेज प्रमोशन के साथ सुरक्षित रखे जाएंगे।
रंग महोत्सव को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन
एमडीयू प्रशासन कैंपस में आयोजित होने वाले सात दिवसीय रंग महोत्सव की तैयारियों में जुटा है। इसे अंतिम रूप देने के लिए अधिकारी ही नहीं कर्मचारी भी जुटे हैं। इसी कड़ी में गुलाब वाटिका के प्रवेश द्वार पर टाइलें लगा कर उसे आकर्षक बनाने का काम भी किया जा रहा है। कैंपस को भी रंग बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। अब यहां हरे रंग के साथ पीले, नीले, लाल, गुलाबी व अन्य रंगों के फूल खिले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कल गुलाब वाटिका में बिखरेगी खुशबू
एमडीयू कैंपस की गुलाब वाटिका में 29 फरवरी को पुष्प उत्सव रंग बहार से महोत्सव का शुभारंभ होगा। यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अलावा शहर के लोग, उद्योगपति व आम आदमी भी अपनी बगिया के साथ शामिल हो सकते हैं। सबसे सुंदर व बेहतर बगीचे को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्योत्सव एक से तीन मार्च तक
एमडीयू में 1 से 3 मार्च तक साहित्योत्सव-रंग कला, संगीत उत्सव-रंग सुर व थिएटर उत्सव-रंग रास का आयोजन किया जाएगा। यहां 1 से 3 मार्च तक विविध पकवान बनाने की कार्यशालाएं, रंग, व्यंजन के तहत होंगी। वहीं, 4 सेे 6 मार्च तक लोक व्यंजनों का उत्सव रंग व्यंजन टैगोर सभागार की पार्किंग में आयोजित किया जाएगा।
लोक उत्सव रंग तरंग चार से छह तक
कैंपस में 4 से 6 मार्च तक लोक उत्सव रंग तरंग का आयोजन किया जाएगा। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार ने बताया कि एमडीयू का छात्र कल्याण विभाग हरियाणा की लोक संस्कृति को संरक्षण देने के लिए कार्य करता रहा है। रंग तरंग हरियाणवी संस्कृति की छटा जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
रंग महोत्सव का होगा दस्तावेजीकरण
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीना सिंह ने कहा कि रंग महोत्सव के दस्तावेजीकरण के लिए अवधारणात्मक दस्तावेज भी तैयार किया गया है। डीन मानविकी प्रो. हरीश कुमार ने थिएटर फेस्टीवल रंग रास, डीन विजुअल एंड परफार्मिंग आर्ट्स प्रो. सुषमा सिंह ने रंग सृजन, संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. हुकम चंद ने रंग सुर इवेंट, निदेशक आईएचटीएम डॉ. संदीप मलिक ने रंग व्यंजन इवेंट, डीन लाइफ साइंस प्रो. पुष्पा दहिया ने रंग बहार इवेंट की जानकारी प्रदान की। निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने रंग कलम साहित्योत्सव के बारे में बताया। यहीं महोत्सव की स्मारिका ब्रोशर व रंग महोत्सव को समर्पित वेबसाइट का कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने लोकार्पण किया। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा भी यहां मौजूद रहे।


रंग महोत्सव की तैयारी हो गई है। इसका आगाज 29 फरवरी को फ्लावर शो से के साथ होगा। कैंपस में सात दिन सात रंगों के प्रतीक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोक कला, लोक खेल, लोक संस्कृति, हरियाणवी खानपान व अन्य गतिविधियां शामिल हैं।
प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed