फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Collision between two bikes on Jind Road, youth killed due to snatching

Rohtak News: जींद रोड पर दो बाइक की भिड़ंत, घुसकानी के युवक की मौत

Sat, 16 Dec 2023 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Collision between two bikes on Jind Road, youth killed due to snatching
रोहतक। शहर के जींद रोड पर दो बाइक बुधवार की रात आपस में टकरा गई। टक्कर में दो युवक जहां घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार घुसकानी गांव के युवक की मौत हो गई। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में घुसकानी गांव निवासी हरिओम ने बताया कि उसका भाई दीपक भिवानी चुंगी के नजदीक ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करता था। बुधवार को वह बाइक पर घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह जींद रोड पर पहुंचा तो उसका भाई घायल हालत में सड़क पर पड़ा मिला। पता चला कि जब उसका भाई घर आ रहा था, तब गलत दिशा से बाइक पर दो युवक आ रहे थे। उन्होंने बाइक में बाइक से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों घायल हो गए। उनको राहगीरों ने पीजीआई में दाखिल कराया है, जहां उसके भाई दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed