{"_id":"65cfc54c0328c896f404bc76","slug":"collision-between-roadways-bus-and-trolley-driver-conductor-serious-rohtak-news-c-17-roh1020-362061-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज बस और ट्राले में टक्कर, चालक-परिचालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज बस और ट्राले में टक्कर, चालक-परिचालक गंभीर
Sat, 17 Feb 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
गांधरा मोड़ के पास ट्राले से टकराई रोड़वेज बस। संवाद
सांपला (रोहतक)। रोहतक से दिल्ली की तरफ जा रही रोडवेज बस व ट्राले की शुक्रवार को टक्कर हो गई। इसमें रोडवेज चालक-परिचालक समेत बस में सवार कुछ लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सड़क हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां जांच में सामने आया कि सुबह अचानक इलाके में धुंध छा गई। इस दौरान रोडवेज बस सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। गांधरा मोड़ के पास ओवरटेक करते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस ट्राले के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक और साथ में बैठा परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बस में सवार कुछ लोगों के सिर व चेहरे पर हल्की चोट आई। किसी भी यात्री को गहरी चोट नहीं आई है। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाया और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई। फिलहाल चालक व परिचालक बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए कार्रवाई नहीं हुई है।