फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Collegium Elections of Vaish Sanstha in Rohtak of Haryana

Rohtak: वैश्य संस्था के कॉलेजियम के 104 सदस्य चयनित, बूथ नंबर 96 के चुनाव रद्द, प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Mon, 11 Jul 2022 01:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 01:18 AM IST
सार

प्रत्याशियों ने हराने का आरोप लगाया और कहा कि बूथ में बाहरी लोगों का प्रवेश हुआ। संस्था के सदस्य दूर दराज से वोट डालने पहुंचे। 88 कॉलेजियम के लिए हुए चुनाव में मतदान करने हजारों मतदाता पहुंचे।

विज्ञापन
Collegium Elections of Vaish Sanstha in Rohtak of Haryana
मतदान के लिए मतपत्र लेते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में वैश्य संस्था के कॉलेजियम चुनाव रविवार संपन्न हुए। संस्था के 87 कॉलेजियम (बूथ) सदस्यों का मतदाताओं ने चयन किया। बूथ नंबर 96 का चुनाव बाहरी लोगों के प्रवेश के चलते रद्द कर दिया गया। इसके अलावा 17 सदस्यों का निर्विरोध चयन हो चुका है।

विज्ञापन


रविवार शाम जारी चुनावी परिणाम के बाद कॉलेजियम के 104 सदस्य विजयी घोषित कर दिए गए। अब एकमात्र सदस्य कॉलेजियम नंबर 96 से चुना जाना शेष है। इस बूथ का चुनाव रद्द करने के चलते बैलेंसिंग ग्रुप ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

 
इससे पूर्व दोपहर को इसी ग्रुप के अध्यक्ष को दो युवकों ने थप्पड़ मारे थे। मतगणना के बाद बूथ नंबर 13 पर भी जीत-हार को लेकर विवाद उभरा। यहां पहले विजयी घोषित उम्मीदवार को कुछ देर बाद पराजित घोषित कर दिया गया। इसकी वजह कुछ वोट रद्द किया जाना बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को मारे थप्पड़, दो घंटे बाद चुनाव रद्द 
बैलेंसिंग ग्रुप के अध्यक्ष अजय गुप्ता बाबा कॉलेजियम सदस्य के लिए बूथ नंबर 96 से प्रत्याशी थे। रविवार को दोपहर को इन्हें बूथ से बाहर कर दिया गया। इस दौरान वैश्य शिक्षण संस्था प्रशासक डॉ. वीरेंद्र सिंह सिंधु मतदान का जायजा लेने निकले थे। बूथ से बाहर आने के बाद संस्था के पब्लिक स्कूल के प्रवेश द्वार पर खड़े अजय बाबा को दो युवकों ने थप्पड़ मारे और भाग गए।

आरोप है कि आते ही युवकों ने कहा कि प्रशासक से ज्यादा पंगे लेता है। यह कहते हुए थप्पड़ मारे और भीड़ में कहीं गायब हो गए। वे दोनों मुंह पर मास्क लगाकर आए थे। मारपीट में उनकी आंख में चोट आई। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। बाद में डॉक्टर से दवा लेकर वह वापस बूथ पर आए। यहां दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इस बूथ पर वोटिंग रोक दी गई।  बाबा ने कहा कि यह अन्याय है। इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।  

88 कॉलेजियम के लिए हुआ चुनाव 
संस्था की नई कार्यकारिणी के चयन के लिए रविवार को कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव हुआ। सोसाइटी एक्ट के तहत कॉलेजियम के 105 सदस्यों का चयन होना है। इनमें से 17 का पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है। रविवार को 88 सदस्यों के लिए मतदान हआ। मतदान को लेकर समाज के लोगों में उत्साह व जोश साफ नजर आया। अल सुबह ही लोग संस्था परिसर पहुंचना शुरू हो गए। जिले के अलावा दूर दराज के इलाके से मतदाता संस्था पहुंचे। यहां अपने बूथ पर मतदान किया। इसके चलते संस्था में दिन भर चहल-पहल बनी रही। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम बजे तक चली। मौसम खराब होने के बावजूद लोग दूर-दराज के इलाकों से वोट देने पहुंचे। मतदान केंद्रों पर दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहा। इस कारण संस्था में काफी चहल-पहल रही। शाम को परिणाम के समय लोगों की हूटिंग व सीटियों का शोर देर तक गूंजता रहा। सड़कों पर भी प्रत्याशियों के विजयी जुलूस निकले गए। 

बूथ 13 पर परिणाम पर उठे सवाल 
मतगणना के बाद बूथ नंबर 13 पर परिणाम जारी कर दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद दोबारा परिणाम जारी करते हुए पहले विजयी घोषित किए गए प्रत्याशी को पराजित बताया गया। जबकि पहले पराजित बताए जा रहे प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। इस मामले को लेकर प्रत्याशी ने आवाज भी उठाई। उसने चुनाव अधिकारी से दोबारा मतगणना कराने की अपील की। इसके चलते प्रशासन व चुनाव अधिकारी दोनों मौके पर पहुंचे। इन्होंने उन्हें समझाते हुए परिणाम को सही करार दिया। इसके चलते प्रत्याशी आशीष जैन ने परिणाम को गलत ठहराते हुए इस बारे में सरकार को शिकायत भेजने की चेतावनी दी। 

बुजुर्गों को बारिश से बचने के लिए दी छतरी 
रविवार को मतदान शुरू होने के बाद बारिश ने मतदाताओं की मुश्किलें बढ़ा दी। खासकर बुजुर्ग लोगों को बारिश में भीगना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए नवीन जैन ने अपनी ओर से छाते मंगवाकर बुजुर्गों को मुहैया कराए। उनका कहना था कि वोट चाहे कोई किसी को दें मगर बदले मौसम के कारण हो रही बारिश में भीग कर कोई बुजुर्ग बीमार न हो। इसी लिए छाते मंगवा कर वितरित किए गए। 

वाहनों की भीड़ से लगे जाम ने किया परेशान 
चुनाव के चलते संस्था में वाहनों की भीड़ लगी रही। सड़क पर भी रेलवे पुल से लेकर संस्था तक वाहनों की भीड़ लगी रही। ऐसे में जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण लोग आधे से एक घंटे बाद अपने गंतव्य तक पहुंचे।
 
कॉलेजियम सदस्य 24 को चुनेंगे कार्यकारिणी 
वैश्य संस्था के कॉलेजियम चुनाव हो चुके हैं। अब कॉलेजियम सदस्य 24 जुलाई को कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके लिए 18 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व 12 जुलाई को कॉलेजियम सदस्यों की सूची प्रकाशित की जाएगी। ये विजयी प्रत्याशियों की 14 जुलाई की सुबह 11 बजे बैठक होगी। प्रधान समेत अन्य कार्यकारिणी का गठन भी मतदान से होगा। कॉलेजियम के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी चुनेंगे। 

सस्था के चुनाव शांतिपूवर्क संपन्न हुए। मतदान के बेहतर ढंग से आयोजन के लिए टीमें गठित की गई थी। रविवार को 88 कॉलेजियम के लिए चुनाव हुआ। इससे पूर्व 17 का निर्विरोध चयन हो चुका है। अब 24 जुलाई को कॉलेजियम सदस्यों का कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव होगा। -प्रशासक डॉ. वीरेंदर सिंधु, प्रशासक, वैश्य शिक्षण संस्था। 

संस्था चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष ढंग से कराए गए हैं। इसके लिए पांच एआरओ की जिम्मेदारी लगाई गई थी। बूथ नंबर 96 पर बाहरी हस्तक्षेप के चलते इसका चुनाव रद्द किया गया है। पीठासीन अधिकारी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कर्मचारी एसएन शर्मा की रिपोर्ट पर जिला रजिस्ट्रार के नॉमिनी ऑब्जर्वर राजबीर सिंह ने चुनाव रद्द करने की सिफारिश की थी। इसके अलावा एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए एसीपी कृष्णा लोहचब अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। मतदान के दौरान किसी तरह की कोई शिकायत नहीं रही। एक-दो जगह आपत्ति जताने पर दोबारा मतगणना करा कर प्रत्याशी को संतुष्ट किया गया। - डॉ. एमएस श्योराण, चुनाव अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed