फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cold increased due to change in weather, chances of rain today and tomorrow

Rohtak News: मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंड, आज और कल बारिश के आसार

Thu, 30 Nov 2023 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to change in weather, chances of rain today and tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार सुबह सूर्यदेव के कुछ देर के लिए दर्शन हुए। इसके बाद बादलों में छिप गए। बादलों के चलते शाम से ही ठंड शुरू हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 30 नवंबर व एक दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है।
जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्यिस व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आने वाले दो-तीन दिन के दिन के तापमान में कमी व न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवा में बदलाव से राज्य में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम 1 दिसंबर तक परिवर्तनशील बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 30 नवंबर व 1 दिसंबर को कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 2 से 5 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क व उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी से सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed