फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Coaching institutes bullet struck the young man, serious

कोचिंग इंस्टीट्यूट में युवक को मारी गोली, गंभीर

Sun, 11 May 2014 02:59 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Sun, 11 May 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित बाइक शोरूम के पास कोचिंग इंस्टीट्यूट में आए एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी फैल गई। शनिवार दोपहर बाद 3 बजे इंस्टीट्यूट संचालक हजकां नेता से मिलने आए मकड़ौली कलां निवासी युवक को एक युवक दो गोलियां मारकर आराम से फरार हो गया।
विज्ञापन


गोली मारते ही युवक पैदल ही केंद्र से बाहर भागा और साथी के साथ फरार हो गया। युवक को दो गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। डीएसपी यशपाल खटाना व अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के पॉश और व्यस्त इलाके में वारदात के बाद आरोपी का आसानी से फरार हो जाना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। शनिवार दोपहर बाद मकड़ौली कलां निवासी सुरेंद्र दिल्ली रोड पर बाइक शोरूम के पास स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक एवं हजकां नेता मदन भारद्वाज से मिलने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र मदन भारद्वाज के साथ बातचीत कर ही रहा था कि वहां एक युवक आया और आते ही सुरेंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी। युवक ने दो गोलियां चलाई। एक गोली सुरेंद्र के घुटने में और दूसरी जांघ पर लगी। हमलावर पैदल ही बाहर निकला। बताया जा रहा है कि युवक का कोई साथी पहले से ही बाहर खड़ा था, जिसके साथ वह फरार हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनते ही इंस्टीट्यूट में अफरा तफरी मच गई। हमलावर ने सुरेंद्र पर केवल तीन-चार फुट की दूरी से गोली चलाई है, लेकिन वह उसे पहचानने से साफ इंकार कर रहा है। सुरेंद्र ने हमलावर के बारे में कोई भी जानकारी होने से साफ मना कर दिया है। युवक का कहना है कि उसने उस युवक को पहले कभी नहीं देखा।

इंस्टीट्यूट संचालक मदन भारद्वाज ने भी चुप्पी साध ली है। स्टाफ से भी कोई विशेष जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस को यह तक नहीं बताया जा रहा है कि इंस्टीट्यूट से निकलने के बाद हमलावर युवक किस तरफ भागा।

इंस्टीट्यूट मुख्य सड़क से केवल 20 मीटर दूर है। हालांकि इंस्टीट्यूट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन साथ में बने मकान के बाहर एक कैमरा लगा हुआ है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि हमलावर मुख्य सड़क से आए होंगे और भागने के लिए भी उसी रास्ते का प्रयोग किया होगा। पुलिस अब फुटेज खंगालेगी।


यह कोचिंग इंस्टीट्यूट पहले शहर के सुखपुरा चौक पर था। कुछ दिन पहले ही यहां शिफ्ट किया गया है। घटना के समय संस्थान के कर्मचारी व छात्र मौजूद थे। मगर हर किसी का यही बयान है कि युवक आया और गोली मारकर वहां से भाग गया। डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed