फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Coach arrested for murder in Haridwar, court today

हत्या के आरोप में कोच हरिद्वार से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी आज

Mon, 22 Feb 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Coach arrested for murder in Haridwar, court today
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
गांव धामड़ में नहर पुल के पास मिले भोपाल निवासी वेटलिफ्टर महिला खिलाड़ी के शव के मामले की गुत्थी सीआईए टू प्रभारी नरेश कुमार व सदर थाना पुलिस प्रभारी शमशेर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सुलझा ली है। आरोपी साथी कोच को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि 18 फरवरी को गांव धामड़ में जेएनएल नहर की बीच वाली पटरी पर किलोई-रिठाल वाली पुलिया के बीच में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच के लिए सीआईए-2 एसआई नरेश कुमार व सदर थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि मृतका मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि युवती वेटलिफ्टर है और उसकी शादी भोपाल निवासी युवक के साथ ही हुई थी। मृतका का अपने पति से तलाक हो चुका था। वर्ष 2016 में युवती की मुलाकात भोपाल में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान कोच भगत निवासी माहरा (सोनीपत) के साथ हुई थी। उसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई। जून 2018 में युवती ने भगत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला थाना अर्बन एस्टेट रोहतक में दर्ज कराया था। इस मामले में भगत जमानत पर है और मामला अदालत में विचाराधीन है। सितंबर 2018 में युवती ने भोपाल में भगत व उसकी बहन के खिलाफ धारा 195ए/506 के तहत धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोपी भगत गिरफ्तार हुआ था व अब जमानत पर है, यह मामला भी अदालत में विचाराधीन है। जांच के दौरान 21 फरवरी को सीआईए-2 की टीम ने आरोपी भगत को हरिद्वार (उत्तराखंड) से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि 16 फरवरी को भगत अदालत में पेशी पर भोपाल गया था। भोपाल से भगत युवती को अपने साथ लेकर रोहतक आ गया। भगत युवती को बाइक पर बैठाकर लाढ़ौत में किलोई रोड पर नहर के पास बातचीत के बहाने ले गया। जहां पर बातचीत करने के बहाने उसने चाकू से युवती का गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed