फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM will hand over crores to the district today

सीएम आज जिले को देंगे करोड़ों की सौगातें

Sun, 21 Mar 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
CM will hand over crores to the district today
दुर्गा भवन मंदिर के पास बनी पार्किंग। संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को जिले को करोड़ों की सौगातें देंगे। वह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम चंडीगढ़ में होगा। लघु सचिवालय में होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक करनी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से वह टल गई। लघु सचिवालय में कार्यक्रम की तैयारियां दिन भर चलती रहीं। संबंधित विभाग के कर्मचारी अपने प्रोजेक्ट की प्लेट कांफ्रेंस हॉल में रख गए। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सीएम नगर निगम द्वारा सेक्टर दो में बनाए गए सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे। 32118 वर्ग फुट में बने केंद्र पर आठ करोड़ की लागत आई है। इसमें 2800 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके बनने से सेक्टर दो, तीन और चार के लोगों को फायदा होगा। सीएम भिवानी स्टैंड पर कार पार्किंग और कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स का भी उद्घाटन करेंगे। यह 2263 वर्ग मीटर में बनाया गया है। इसमें बेसमेंट, प्रथम, द्वितीय तल पर पार्किंग और भूतल पर वाणिज्यिक परिसर बनाया गया है। इसके बनने से भीड़भाड़ वाले इलाकों शौरी मार्केट, मालगोदाम रोड, प्रताप बाजार, रेलवे रोड आने वालों को वाहन पार्किंग की बढ़िया सुविधा मिलेगी। यहां 70 कार और 280 दोपहिया वाहन खड़े करने की सुविधा है। मुख्यमंत्री हाल ही में तैयार हुए एलिवेटेड ट्रैक का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम
- आठ करोड़ से सेक्टर दो में बनाए गए सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन।
- भिवानी स्टैंड पर कार पार्किंग और कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स का उद्घाटन।
हेल्थ यूनिवर्सिटी
-171 लाख से डीघल में बने इंटर्न हॉस्टल का उद्घाटन।
- 692.57 लाख से स्थापित एमसीएच ब्लॉक की सेंट्रल एसी का उद्घाटन।
- 7688 लाख से बनने वाले फैकल्टी के रिहायशी आवास का शिलान्यास।
- 871 लाख से बनने वाले फैकल्टी गेस्ट हाउस का शिलान्यास।
-184.64 लाख से बनने वाले एंट्री गेट और प्रशासनिक ब्लॉक का शिलान्यास।
- 351.99 लाख से बनने वाले हॉस्पिटल किचेन का शिलान्यास।
-287.24 लाख से स्थापित होने वाली हॉस्पिटल लॉन्ड्री का शिलान्यास।
स्वास्थ्य
- 36 लाख से पीएचसी पाकस्मा का उद्घाटन।
पशुपालन
-36.38 लाख से बनने वाली काहनौर पशु अस्पताल की इमारत का शिलान्यास।
-20.60 लाख से बनी दतौर पशु अस्पताल की इमारत का उद्घाटन।
एचएसएएमबी
-79.31 लाख से गांव निगाना की फिरनी से बनने वाली लिंक रोड का शिलान्यास।
-88.23 लाख से बनने वाली अनवल-पटवापुर से काहनौर ब्रांच की लिंक रोड का शिलान्यास।
पीएचई
-602.15 लाख से बहुअकबरपुर में बनने वाले दूसरे वाटर वर्क्स का शिलान्यास।
-599.65 लाख से बेहल्बा में बनने वाले वाटर वर्क्स का शिलान्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed