फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cm says to mp, than mp demand for metro

सीएम ने मांगे सुझाव तो सांसद ने की सांपला तक मेट्रो की मांग

Sun, 14 Feb 2021 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
cm says to mp, than mp demand for metro
रोहतक। प्रदेश सरकार के आगामी बजट को लेकर सीएम मनोहर लाल ने सांसदों से अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर राय मांगी है। रोहतक के लोकसभा सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा ने सीएम के सामने 14 सूत्रीय मांग पत्र रखा है, जिसमें बहादुरगढ़ से आगे सांपला कस्बे तक मेट्रो लाने की मांग रखी गई है। सांसद ने बताया कि सीएम ने बजट को लेकर प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक की है। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। मीटिंग में सांसद ने लोकसभा क्षेत्र की 14 मांगे रखी हैं, जिसमें सड़कों का निर्माण और तीन अंडरपास बनाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

ये रखी गई है मांगे
: फरुर्खनगर से चरखी दादरी रेलवे लाइन के स्थान पर प्रस्तावित साउथ हरियाणा इकोनोमिक रेल कोरिडोर को फरुर्खनगर से लोहारू वाया दादरी तोए, झज्जर, छुछकवास, मातनहेल, बिरोहड़-खाचरौली और चरखी दादरी एवं बाढड़ा होते हुए हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की तर्ज पर बनाया जाए। जिसका सर्वे एचआरआईडीसी से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) के तहत करवाया जाए।
विज्ञापन

: दिल्ली-रोहतक प्रस्तावित रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की मंजूरी देते हुए जींद तक विस्तार किया जाए। साथ ही इसे प्रथम चरण में शामिल किया जाए।
: आरआरटीएस के प्रथम चरण में प्रस्तावित दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी काम्प्लेक्स कॉरिडोर के राजीव चौक व हीरो हांडा चौक से झज्जर तक एक नये कॉरिडोर को आरआरटीएस के दूसरे चरण में शामिल करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

: बहादुरगढ़ से सांपला मेट्रो रेल का विस्तारीकरण किया जाए।
: नजफगढ़ (दिल्ली) से बादली (झज्जर) मेट्रो रेल का विस्तारीकरण किया जाए।
: हरियाणा ऑर्बिटल रेल कोरिडोर को आसौदा रेलवे स्टेशन को प्रस्तावित जसौर खेड़ी रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाए।
: मुख्यमंत्री घोषणा के तहत एनएच-9 पर नया गांव और बालौर (बहादुरगढ़) प्रस्तावित अंडरपास को बनाया जाए।
: मुख्यमंत्री घोषणा के तहत एनएच-9 पर सांपला-बेरी रोड सांपला में प्रस्तावित अंडरपास को बनाया जाए।
: मुख्यमंत्री घोषणा के तहत एनएच-709 रोहतक-पानीपत बाईपास पर बड़ौत के पास प्रस्तावित अंडरपास को बनाया जाए।
: झज्जर जिले के छुछकवास में एनएच-334 बी पर छुछकवास-ग्वालिसन मार्ग और छुछकवास-मातनहेल मार्ग को जोड़ते हुए बाईपास का निर्माण किया जाए।
: किसानों, खेतिहर मजदूरों एवं गरीबों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्रीय सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण एवं प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

: झज्जर से महम वाया बेरी और कलानौर हाइवे को पीडब्लयूडी विभाग द्वारा फॉर लाइन किया जाए।
: झज्जर के मातनहेल में सैनिक स्कूल का निर्माण किया जाए।
: संसदीय क्षेत्र के अहम कोसली विधानसभा क्षेत्र और जिला रोहतक व जिला झज्जर में सभी प्रस्तावित सड़कों का निर्माण किया जाए और सभी टूटे हुए मार्गों का पुनर्निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed