फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Saini development rally in Kharkhoda

Haryana: खरखौदा में आज होगी विकास रैली, सीएम सैनी करेंगे शिरकत; जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

Sun, 28 Dec 2025 09:12 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 09:12 AM IST
सार

सीएम सैनी की रविवार को खरखौदा में विकास रैली आयोजित होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।   प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। 

विज्ञापन
CM Saini development rally in Kharkhoda
सीएम सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में आयोजित होने वाली खरखौदा विकास रैली को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। रैली को लेकर शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी विधायक पवन खरखौदा के साथ रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने आयोजन स्थल अनाज मंडी का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच व पंडाल निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, सांस्कृतिक मंच, वीआईपी गैलरी, मीडिया गैलरी, पार्किंग स्थल, यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, स्वच्छता, शौचालयों की उपलब्धता, एंबुलेंस व मेडिकल सुविधाएं और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन


निरीक्षण से पहले अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने एसडीएम कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने रैली से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के आगमन व प्रस्थान मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित व सुचारू रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक मार्गों की पूर्व योजना बनाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग स्थलों पर कर्मचारियों की नियुक्ति व लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


वहीं, नगरपालिका सचिव को आयोजन स्थल व आसपास क्षेत्र में नियमित सफाई, कूड़ा प्रबंधन और शौचालयों की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, डीसीपी कुशल सिंह, एसएमडीए की एडिशनल सीईओ वीना हुड्डा, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, एसीपी जीत बेनीवाल, राहुल देव, राजदीप मोर मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed