फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Manohar lal distributed tablets to students in Rohtak of Haryana

हरियाणा: टैबलेट वितरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री बोले- भाजपा का शक्ति प्रदर्शन होगा तो साफ हो जाएगी कांग्रेस

Thu, 05 May 2022 07:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 07:34 PM IST
सार

एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में टैबलेट वितरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री बोले की चार-पांच सौ आदमियों से शक्ति प्रदर्शन नहीं होता। साथ ही कहा कि करनाल में पकड़े गए चारों संदिग्ध आतंकवादी संगठन से संबंधित है, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। हरियाणा से उनका कोई संबंध नहीं है। पंजाब से मिले इनपुट के आधार पर बसताड़ा टोल से गिरफ्तारी की गई है। 

विज्ञापन
CM Manohar lal distributed tablets to students in Rohtak of Haryana
एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में टैबलेट वितरण समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शक्ति प्रदर्शन को उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला करार देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 400-500 लोगों को लेकर शक्ति प्रदर्शन नहीं होता है। शक्ति प्रदर्शन भाजपा करती है। जब भाजपा का शक्ति प्रदर्शन होगा तो कांग्रेस साफ होती चली जाएगी। मुख्यमंत्री एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने करनाल में पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकवादियों के मामले में कहा कि इनका संबंध हरियाणा से नहीं है। पंजाब से मिले इनपुट के आधार पर करनाल के बसताड़ा टोल से इनकी गिरफ्तारी हुई है। यह आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। उनके तार सीधे तौर पर आतंकवादियों से जुड़े होने या इनका इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन


टैबलेट वितरण के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। इसके तहत प्रदेश में पांच लाख विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इनमें से तीन लाख टैबलेट गुरुवार को वितरित कर दिए गए हैं। मई के अंत तक और टैबलेट आने पर अन्य विद्यार्थियों को भी मुहैया करवाए जाएंगे। इसके अलावा 33 हजार शिक्षकों को भी टैबलेट दिए जाएंगे। शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजी से पीजी तक शिक्षा देंगे विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विश्वविद्यालयों में भी केजी से पीजी तक की शिक्षा दी जाएगी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इसकी शुरुआत कर चुके हैं। स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा। सभी स्कूलों में ड्यूल डेस्क की भी सुविधा देने पर काम किया जा रहा है। स्कूलों में करीब 70 प्रतिशत ड्यूल डेस्क मुहैया करा दी गई हैं। शेष 30 प्रतिशत भी अगले वर्ष तक मुहैया करा दी जाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अब प्ले वेल स्कूल के तहत चलाया जाएगा, ताकि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed