फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM khattar and baba ramdev reached rohtak for tribute acharya baldev

आचार्य बलदेव पंचतत्व में विलीन, संत, सरकार और शिष्यों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 30 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 30 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
CM khattar  and baba  ramdev  reached  rohtak for  tribute acharya  baldev
आर्य समाज के पुरोधा आचार्य बलदेव शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दयानंद मठ में उनके शिष्य स्वामी रामदेव और आचार्य के प्रथम मानस पुत्र अर्जुन देव वर्णी ने उन्हें मुखाग्नि दी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत, सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आचार्य के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि सभा रविवार को जींद के गुरुकुल कालवा में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी।

बृहस्पतिवार सुबह आचार्य बलदेव के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए दयानंद मठ के सभागार में रखा गया था। बता दें कि बृहस्पतिवार अलसुबह सैर करते वक्त गिरने से आचार्य का निधन हो गया था।
विज्ञापन


 शुक्रवार दोपहर 1 बजे सीएम मनोहर लाल खट्टर और स्वामी रामदेव के पहुंचने पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मठ परिसर में लाया गया। 1:32 बजे स्वामी रामदेव और आचार्य बलदेव के प्रथम मानस पुत्र अर्जुन देव वर्णी ने वैदिक विधिविधान से उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हुई शोक सभा में नेताओं और बुद्धिजीवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन बाबा रामदेव ने किया। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, आचार्य बालकृष्ण, नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed