फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cm bigins plantion in rohtak

रोहतक में सीएम मनोहर लाल ने पौधा रोपा

Thu, 27 Aug 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 27 Aug 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
cm bigins plantion in rohtak
बुधवार को राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पौधारोपण अभियान की शुरुआत करने पहुंचे सीएम ने इशारों-इशारों में पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि पौधे पहले भी लगाए जाते थे। लेकिन अप्रैल-मई में लगाए पौधे अक्टूबर में दिखाई नहीं देते थे। पता चलता था पौधे मर गए। लेकिन इस बार हरियाणा वन विभाग 3 करोड़ पौधे लगाएगा।
विज्ञापन


अक्टूबर में यह देखा जाएगा कि पौधे कितने बचे। हमने विभाग से कहा है पौधे केवल गिनती के लिए नहीं लगने चाहिए। विभाग तो अपना काम करेगा ही, लेकिन जन भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि हर परिवार खाली जगह व अपने आंगन में घर के सदस्य के जन्मदिन व सालगिरह या अन्य खुशी के मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं और इसकी परवरिश भी करें।
विज्ञापन


विदेश यात्रा का भी किया जिक्र
सीएम मनोहर लाल ने अपनी अमेरिका और कनाडा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर बहुत बडे़ भाग में पेड़ पौधे हैं और वे लोग पेड़ लगाने से नही चूकते। उनके मुकाबले हम बहुत पीछे हैं। प्रदेश में साढे़ 6 प्रतिशत भू-भाग पर पेड़ हैं और हमारा प्रयास है कि हम दस प्रतिशत भू-भाग पर पौधे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेश वाहन को किया रवाना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मॉडल स्कूल द्वारा पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार किए गए संदेश वाहन को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस पर संदेश भी लिखा। उन्होंने वन महोत्सव की शुभकामनाएं लिखकर हस्ताक्षर किए और वाहन को रवाना किया।


खुद ही भूल गए कहां गए थे
अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री की जबान भी फिसल गई। उन्होंने कहा कि मैं मंगलवार रात को ही अमेरिका और रूस की यात्रा करके लौटा हूं। पीछे से किसी ने याद दिलाया कि रूस नहीं कनाडा। इस पर सीएम ने बात संभाली और फिर अमेरिका और कनाडा का जिक्र किया। बता दें कि विदेश जाने से पहले सीएम स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते वक्त गणतंत्र दिवस बोल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed