{"_id":"67b2453cb69650cd65036fbc","slug":"clouds-covered-the-sky-farmers-heartbeat-increased-rohtak-news-c-17-roh1020-601685-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आसमान में छाए बादल, किसानों की बढ़ी धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आसमान में छाए बादल, किसानों की बढ़ी धड़कन
विज्ञापन
सांपला। गेहूं व सरसों की फसल खेत में लहलहा रही है। रविवार को आसमान में बादल छा गए हैं। बादलों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम का यह बदलाव फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, गेहूं में अभी पूरी तरह से बाली भी नहीं निकली है, लेकिन किसानों को बारिश के साथ ओलावृष्टि व तेज हवा का डर सता रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने अभी कई दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने का अंदेशा जताया है।
जिलेभर में एक लाख तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल लगी है। 13000 हेक्टेयर में सरसों की फसल भी पकने की ओर है। 15 दिनों में इसकी कटाई शुरू हो जाएगी। यानी यह फसल तो लगभग तैयार हो गई है। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिन बाद आसमान में बादल रहने के साथ-साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी का भी अंदेशा जताया है। ऐसे में रविवार को न्यूनतम तापमान 12, दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है।