फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clear the way to get Pahrawar land to Gaur Sanstha

रोहतक: पहरावर जमीन गौड़ संस्था को मिलने का रास्ता साफ, सांसद के वायरल पत्र से हलचल

Tue, 21 Jun 2022 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 12:34 AM IST
सार

वायरल पत्र में सांसद ने गौड़ संस्था की जमीन पर चिंता जताते हुए कहा है कि यह जमीन 36 बिरादरी के लिए लाभकारी होगी, इसे संस्था को ही दिया जाना चाहिए। सीएम व भाजपा सरकार इस जमीन को संस्था को देने के पक्ष में भी है।

विज्ञापन
Clear the way to get Pahrawar land to Gaur Sanstha
अरविंद शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Self

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पहरावर जमीन विवाद पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बीच चल रही खींचतान 20 जून को सांसद की ओर से जारी वायरल हुए एक पत्र के बाद शांत होती दिखाई दे रही है। इस पत्र में सांसद ने गौड़ संस्था की जमीन पर चिंता जताते हुए कहा है कि यह जमीन 36 बिरादरी के लिए लाभकारी होगी, इसे संस्था को ही दिया जाना चाहिए। सीएम व भाजपा सरकार इस जमीन को संस्था को देने के पक्ष में भी है। इस विषय में जो पिछले दिनों भाषण, संभाषण व सम्मेलन हुए, उसकी वजह समाज के प्रति उनकी चिंता थी। वे सीएम या सरकार के विरोध में नहीं हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक भाजपा के कार्यालय पहुंचे थे। यहां पहरावर जमीन पर बातचीत हुई है और माना जा रहा है कि पहरावर की जमीन गौड़ शिक्षण संस्था को देने का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। सीएम ने रोहतक पहुंचकर इस जमीन मामले पर निगम अधिकारियों की बैठक ली और रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन


वहीं चर्चा है कि इससे पहले भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने सीएम मनोहर लाल व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के बीच मध्यस्थता कर उनके विवाद को सुलझाया है। बताया यह भी जा रहा है कि सीएम व सांसद के बीच इस मुद्दे पर काफी देर बातचीत हुई और जल्द ही गौड़ संस्था को यह जमीन देने का भरोसा भी दिलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहरावर की जमीन को लेकर भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व सरकार के बीच तल्खी काफी बढ़ गई थी और सांसद ने सरकार को एक माह का अल्टीमेटम दे रखा था। सांसद के अनुसार 21 जून को इस जमीन के लिए उन्हें आंदोलन करना था, लेकिन 20 जून को उनका पत्र जारी होने से हलचल मच गई है।

इसी नाराजगी के चलते कबीर जयंती पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को रोहतक नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर बैठने तक की जगह नहीं मिली थी और वह शांतिपूर्वक मीडिया गैलरी में बैठे रहे। सांसद व सरकार के बीच बढ़ती दूरी का संदेश जब केंद्र में पहुंचा तो इसे सुलझाने की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े को सौंपी गई थी।


सोमवार की सुबह भाजपा प्रभारी विनोद तावडे़ ने मुख्यमंत्री व सांसद की बैठक करवाई और आपसी विवाद सुलझाने को कहा। वहीं जारी पत्र के संबंध में जब सांसद डॉ. अरविंद शर्मा से बात की गई तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे मंगलवार को बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed