{"_id":"698f95f9b1731617340ba3a9","slug":"city-temples-decorated-for-mahashivratri-devotees-enthusiastic-rohtak-news-c-17-roh1020-810152-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महाशिवरात्रि पर सजे शहर के मंदिर, श्रद्धालुओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महाशिवरात्रि पर सजे शहर के मंदिर, श्रद्धालुओं में उत्साह
विज्ञापन
रोहतक। जिले में महाशिवरात्रि पर मंदिरों में तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही हैं। शिवाजी कॉलोनी मंदिर में शुक्रवार की शाम को भस्म आरती की गई जबकि वैश्य काॅलेज रोड स्थित शिवधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर रेलिंग लगाई गई।
सेवक सचिन ने बताया कि श्रद्धालु कतारबद्ध आकर जलाभिषेक कर सकेंगे। श्रद्धालुओं में महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। शिवाजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महालिंगम समिति रोहतक की ओर से शनिवार को मंदिर में शिव-शक्ति के संगीत, भजन कीर्तन, हल्दी व मेहंदी उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
सेवक डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि शिवरात्रि पर 15 फरवरी की शाम 5 बजे मंदिर से पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ शिव बरात निकाली जाएगी। इस दौरान देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। शहर में पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट धाम के प्रधान अरुण अत्री ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 15 फरवरी को मंदिर के बाहर फुटकर दुकानें लगेंगी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से दंगल का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं, मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते रेलिंग भी लगाई गई है। व्यवस्था के लिए पुलिस से सहयोग की मांग भी की गई है।