फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City government: 157 crores earned in a year, 6 crores spent on development

शहर की सरकार : एक साल में कमाए 157 करोड़, विकास पर खर्चे 6 करोड़

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
City government: 157 crores earned in a year, 6 crores spent on development
नगर निगम कार्यालय में हाउस की वित्त कमेटी की बैठक लेते मेयर मनमोहन। संवाद
रोहतक। शहर की सरकार साल 2021-22 में विकास को लेकर शहरवासियों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। मंगलवार को मेयर के कार्यालय में हुई बैठक में वित्त कमेटी के सामने अधिकारियों ने पूरे साल का लेखा-जोखा पेश किया। एक साल में निगम को 157 करोड़ की आय हुई है, जिसमें से अब तक मात्र 6 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए है। जबकि 15 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया था। ऐसे में बजट को लेकर होने वाली हाउस की बैठक में हंगामे के आसार हैं। नए वित्त वर्ष के लिए 197 करोड़ का बजट तैयार किया गया है, जिसमें विकास के लिए अब भी बजट 15 करोड़ ही प्रस्तावित है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नगर निगम को हिदायत दी थी कि प्रदेश सरकार के बजट के बाद निगम का बजट तय किए जाएं। अबकी बार हकीकत के करीब अनुमानित आय व व्यय का लक्ष्य रखा जाए। ऐसे में नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल ने मंगलवार को वित्त कमेटी की बैठक ली। बैठक में मेयर के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर राजू सहगल, डिप्टी मेयर अनिल कुमार, पार्षद पति अशोक खुराना व पार्षद कृष्ण सहरावत के अलावा पार्षद सोनू, पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र नारा व सूरजमल किलोई भी मौजूद रहे। जबकि निगम की तरफ से संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार, अकाउंट ऑफिसर विकास गुलिया व जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार मौजूद रहे। निगम के अधिकारियों ने कमेटी के सामने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में जनवरी माह तक हुई आय व व्यय का ब्योरा रखा। विकास कार्यों पर कम खर्च को लेकर डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने सवाल उठाए। साथ ही अधिकारियों से पूछा कि उनको सरल तरीके से बताया जाए कि साल में निगम को कहां से कितनी आय हुई और कितना पैसा खर्च किया गया।
विज्ञापन

............
ये रहा निगम का आर्थिक रिपोर्ट कॉर्ड
मद 2021-22 आय हुई अब लक्ष्य
स्टांप ड्यूटी 30 करोड़ 29 करोड़ 18 करोड़
प्रॉपर्टी टैक्स 65 करोड़ 12.83 करोड़ 55 करोड़
विकास शुल्क 20 करोड़ 37 करोड़ 35 करोड़
विज्ञापन ढाई करोड़ 88 लाख डेढ़ करोड़
किराया 8 करोड़ 2.37 करोड़ 3 करोड़
जमीन बिक्री 10 करोड़ 2.4 करोड़ 5 करोड़
.........
बाक्स
ट्रेड लाइसेंस पर फोकस करेगा निगम
ट्रेड लाइसेंस को लेकर स्थिति साफ नहीं है। 2012 से ट्रेड लाइसेंस पर ज्यादा फोकस नहीं किया रहा है। वित्त कमेटी की बैठक में 10 से 12 ट्रेड पर फोकस करने की चर्चा हुई, जिसमें शराब ठेके, मीट की दुकानें, सैलून, कार डीलर, निजी क्लीनिक व अस्पताल, रेस्टोरेंट व पीजी शामिल हैं। इसके अलावा सिनेमा हाल पर प्रति शो निगम टैक्स 8 रुपये प्रति शो से बढ़ाने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
अब आएगा 197 करोड़ का बजट
निगम ने साल 2021-22 में 169 करोड़ का बजट पास किया था, जिसमें 157 करोड़ के करीब आय हुई है। अब नए वित्त वर्ष में निगम की तरफ से हाउस में रखने के लिए 197 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। बजट अभी वित्त कमेटी में आया है, जिसे संशोधित करके हाउस में रखा जा सकता है। फिर हाउस में संशोधन के बाद बजट सरकार को भेजा जाएगा।
वर्जन
निगम अधिकारियों की तरफ से साल 2021-22 में आय व व्यय का ब्योरा रखा गया। कमेटी के सदस्यों से विकास कार्यों की राशि पर सवाल उठाए। अब हाउस के अंदर बजट पर मंथन होगा।

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
........
विकास कार्यों के लिए बजट बेहद कम खर्च किया गया है। निगम अधिकारियों से आय व व्यय का पूरा ब्योरा मांगा गया है। विकास कार्यों पर बजट की राशि को बढ़वाने का प्रयास करेंगे।
- अनिल कुमार, डिप्टी मेयर नगर निगम
...
मात्र छह करोड़ की राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है, जबकि 15 करोड़ का बजट खर्च करने के लिए रखा गया था। हाउस की बैठक में सवालों को उठाया जाएगा।
- अशोक खुराना, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed