फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City drowned due to incomplete projects and delay of officials

Rohtak News: अधूरे प्रोजेक्ट व अधिकारियों की लेटलतीफी से डूबा शहर

Sun, 30 Jun 2024 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
City drowned due to incomplete projects and delay of officials
29सीटीके30...शनिवार को बारिश आने से दो घंटे पहले बाबा मस्तनाथ स्कूल के पास जाम हुआ नाला जिसमें
रोहतक। अधिकारियों की लेट-लतीफी की वजह से पहली बारिश में शहर की सड़कें डूब गई। शनिवार दोपहर हुई बारिश का पानी शाम पांच बजे तक शहर की सड़कों से नहीं निकल सका। इसकी तीन बड़ी वजह सामने आई हैं। समय रहते प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो आम लोगों के लिए बारिश के पानी की निकासी बड़ी समस्या बन जाएगी।
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा में 24 करोड़ का डिस्पोजल अब तक चालू नहीं
जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से गुरुनानकपुरा में 24 करोड़ की लागत से डिस्पोजल प्लांट लगाया है, जहां से पानी निकासी की लाइन बिछाकर गोहाना रोड होते हुए पीर बोधी तक ले जाई गई है, यहां से ड्रेन नंबर आठ में पानी जाएगा। प्लांट में आठ मोटर लगाई गई हैं, जो महावीर कॉलोनी, सैनी स्कूल रोड, संजय कॉलोनी, नया चमनपुरा, कृष्णा कॉलोनी, साईंदास कॉलोनी, राहड़ रोड, गुरुनानकपुरा, गोहाना अड्डा, हनुमान कॉलोनी व सुखपुरा चौक का पानी निकालेगा। शनिवार को प्लांट चालू नहीं हो सका, क्योंकि में उसमें काम होना बाकी है। ऐसे में टीबी अस्पताल के सामने भरा पानी नाले की सहायता से निकलना था, लेकिन नाला ओवरफ्लो हो गया। निगम का दावा है कि नाले की तीन बार सफाई हुई, फिर भी पानी समय पर नहीं निकल सका।
विज्ञापन

11 दिन पहले ही किया निगम ने 49 लाख का टेंडर
नगर निगम की तरफ से 18 जून को शहर के नालों की सफाई के लिए 49 लाख का टेंडर किया गया। इसमें 40 छोटे या बड़े नालों की सफाई होनी थी। जब मौसम विभाग ने 30 जून तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन इंजीनियरिंग ब्रांच ने कागजों के अंदर काम पूरा करने की समय9सीमा एक माह रखी। हालांकि डीसी ने 30 जून तक नालों की सफाई का भरोसा दिया था। समय9सीमा में से एक दिन पहले ही शनिवार को बारिश आ गई। नाले अब तक साफ नहीं। एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर नाले साफ कर दिए, लेकिन नालों पर पक्के रैंप सबसे बड़ी रुकावट हैं। छोटूराम चौक के नजदीक मस्तनाथ स्कूल के पास नाला तीन फीट गहरा है, लेकिन उसमें 2 फीट मिट्टी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-1 में ढाई करोड़ का प्रोजेक्ट अब तक अधूरा
नगर निगम की तरफ से तीन माह पहले करीब ढाई करोड़ टेंडर जारी किया गया, जिसके तहत एचएसवीपी प्रशासक कार्यालय से लेकर ताऊ देवीलाल पार्क तक नई स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाई जा रही है। क्योंकि पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अब तक प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा है। यहां तक लाइन दबाने के बाद मैनहोल तक नहीं बन सके हैं।

बारिश में आधा घंटा बिजली भी रही बंद
उधर, बारिश के दौरान बिजली निगम ने भी पूरे शहर की सप्लाई आधा घंटे तक काट दी। अधिकारियों का कहना है कि बारिश में कहीं कोई हादसा न हो जाए। इसलिए सप्लाई बंद की थी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कारण भी समय पर पंप सेट नहीं चल सके।

29सीटीके30...शनिवार को बारिश आने से दो घंटे पहले बाबा मस्तनाथ स्कूल के पास जाम हुआ नाला जिसमें

29सीटीके30...शनिवार को बारिश आने से दो घंटे पहले बाबा मस्तनाथ स्कूल के पास जाम हुआ नाला जिसमें

29सीटीके30...शनिवार को बारिश आने से दो घंटे पहले बाबा मस्तनाथ स्कूल के पास जाम हुआ नाला जिसमें

29सीटीके30...शनिवार को बारिश आने से दो घंटे पहले बाबा मस्तनाथ स्कूल के पास जाम हुआ नाला जिसमें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed