फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CITU-CPI(M) protest demanding the scrapping of the NTA.

Rohtak News: एनटीए को रद्द करने की मांग को लेकर सीटू-माकपा का प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 08:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 20 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
CITU-CPI(M) protest demanding the scrapping of the NTA.
18 रोहतक के दिल्ली रोड पर पेपर लीक और एनटीए को रद्द करने की मांग को प्रदर्शन करते मजदूर संगठन स
रोहतक। मजदूर संगठन सीटू और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को मानसरोवर पार्क में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक, एनटीए रद्द करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। माकपा के इंद्रजीत सिंह और सीटू के सतबीर सिंह ने बताया, दस सालों में 152 परीक्षाएं लीक हुईं। इससे लगभग 7.5 करोड़ उम्मीदवार प्रभावित हुए, पर दोषियों को सजा नहीं मिली। जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की बात कर रहे थे। प्रदर्शनकारी डीसी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम डीडीपीओ राजपाल चहल को ज्ञापन सौंपा। सीटू नेत्री बबीता ने कहा यह आंदोलन शिक्षा और युवाओं के भविष्य बचाने के लिए देशव्यापी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed