फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Citizens will get city bus service on the lines of metro in a year

शहरवासियों को एक साल में मिलेगी मेट्रो की तर्ज पर सिटी बस की सेवा

Fri, 09 Jul 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Citizens will get city bus service on the lines of metro in a year
शहरवासियों को एक साल में मेट्रो की तर्ज पर सिटी बस सेवा दी जाएगी। इसके लिए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर ने दो पार्षदों के साथ वीरवार दोपहर नए बस स्टैंड से मेडिकल मोड़ तक सिटी बस में सफर किया। 20 से 25 मिनट के सफर में कमी महसूस की गई कि आम लोगों को यह पता नहीं लग पाता कि सिटी बस किस समय और कहां आएगी। ऐसे में तय हुआ कि शहर में हर चौक-चौराहों पर बस स्टॉपबनाया जाएगा। साथ ही बसों संख्या 5 से बढ़ाकर 20 की जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा 2 बजे मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डिप्टी मेयर अनिल कुमार, पार्षद राधेश्याम ढल व पार्षद पति पूनम किलोई नए बस स्टैंड पर पहुंचे। सभी पीजीआई में जाने वाली सिटी बस में सवार हुए। साथ में बस ऑपरेटर भी मौजूद रहा। बस जैसे ही अड्डे से बाहर निकली तो बस ऑपरेटर ने बताया कि ऑटो चालक गेट के दोनों तरफ वाहन खड़े कर देते हैं। तीन बार बस को खरोंच लग चुकी हैं। मेयर ने डीएसपी ट्रैफिक व रोडवेज जीएम से बात करने का भरोसा दिया। उसके तुरंत बाद बस शीला बाईपास पर पहुंची, लेकिन दो से तीन सवारी ही मिली। साथ ही बस के कंडेक्टर को आवाज देकर सवारी बुलानी पड़ी। इसके बाद बस सोनीपत रोड से होते हुए हुडा कार्यालय के बाहर से होते हुए जाट भवन के पास पहुंची। जाट भवन के पास दो सवारी मिली, जिनको राजीव गांधी चौक तक जाना था। वहां से बस मेडिकल मोड़ पर पहुंची।
विज्ञापन

हर बस में पांच पंखे लगाए व दो डस्टबिन रखें
मेयर ने बस ऑपरेटर से कहा कि बस के अंदर ड्राइवर की सीट पर तो पंखा लगा है, लेकिन सवारियों को ऐसी सुविधा नहीं है। हर बस में पांच पंखे लगाए जाएं। साथ ही कचरा डालने के लिए एक डस्टबिन आगे व एक पीछे रखा जाए। बस में पानी व सीसीटीवी कैमरों की पहले से सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक व चौराहों पर बनेंगे बस स्टाफ, आउटर के गांवों पर फोकस
बस में सफर के दौरान मेयर व दूसरे लोगों ने महसूस किया कि शहरवासियों को यह पता नहीं है कि किस रूट पर कहां की बस कब आएगी। मेट्रो की तर्ज पर हर रूट पर बस स्टॉप तय करने होंगे। साथ ही वहां पर समय सारणी भी लिखनी होगी। ताकि शहरवासी अच्छी तरह से सिटी बस सेवा का फायदा उठा सकें। निगम के 9 गांवों बोहर, बलियाना, खेड़ी साध, कन्हेली, पहरावर, सुनारिया कलां, सुनारिया खुर्द, कुताना बस्ती व अस्थल बोहर-माजरा को शहर से जोड़ने के लिए सिटी बस का मुख्य फोकस रखना होगा। इसके लिए सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल पार्षदों के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। इसके लिए सगहल ने जल्द मीटिंग बुलाने का निर्णय लिया है। साथ ही बस ऑपरेटर से बस स्टाफ की सूची मांगी है।

वीरवार को नए बस स्टैंड से मेडिकल मोड़ तक सिटी बस में सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर व दो पार्षदों के साथ सफर किया। सबसे बड़ी कमी यह है कि अभी आम लोगों को पता नहीं लग रहा कि कब बस किस जगह आएगी। इसके लिए बारीकी से काम करेंगे। न केवल बस स्टॉप बनाए जाएंगे, बल्कि समय भी तय होगा। फिलहाल पांचों रूट पर बसों में पांच-पांच पंखे लगाने व डस्टबिन रखने की हिदायत दी गई है।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed