फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Citizens danced enthusiastically in the procession.

Rohtak News: गीता जयंती महाेत्सव... शोभायात्रा में जमकर झूमे शहरवासी

Thu, 12 Dec 2024 07:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Citizens danced enthusiastically in the procession.
गीता महोत्सव में निकाली गई शोभायात्रा में प्रस्तुति देते ​कलाकार। संवाद
जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में गूंजते भगवान कृष्ण के उद्घोषों से शहर भक्तिमय हो गया। मंच पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। नगर शोभा यात्रा, गीता आरती एवं दीप दान के साथ तीन दिवसीय गीता महोत्सव संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा रही।
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने महोत्सव में विभागों व संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार नरे महाभारत के युद्ध में मोह ग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण के दिए गए गीता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महोत्सव का आयोजन जिला व राज्यस्तर पर किया है। इसके जरिए गीता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। स्कूली विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिलास्तरीय गीता महोत्सव की नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न व गीता भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने शोभा यात्रा को दिखाई झंडी
पूर्व मेयर मनमोहन गोयल एवं महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने गीता जयंती महोत्सव के दौरान दुर्गा भवन मंदिर से भव्य शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। नारियल तोड़कर नगर शोभायात्रा को पुलिस लाइन मैदान के लिए रवाना किया। यह शोभा यात्रा शहर की विभिन्न सड़कों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में तीन बैंड, दो रथ व आठ झांकियां शामिल रही। दयानंद मठ की ओर से चलते वाहन में हवन किया गया। महोत्सव में गीता पर आधारित प्रश्नोत्तरी में सही प्रश्नों का उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रदूमन एंड पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से लघु नाटिका शिक्षा एवं संस्कार के माध्यम से नशे से दूर रहने व रक्तदान करने का संदेश दिया। नाटक मंडली ने एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों के लिए बनाई योजना की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
गीता जयंती महाेत्सव में पूर्व विधायक सरिता नारायण, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, डीपीसी रेनू खत्री, जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया, नरेंद्र खट्टर, जिओ गीता के प्रतिनिधि विपिन गोयल, अमित नागपाल, डीपीआरओ सुरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल, भाजपा जिला महामंत्री आशा शर्मा, ज्योत्स्ना रोहिल्ला समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

-----------

गीता महोत्सव देखने पहुंचीं बीएड की छात्राएं
रोहतक। गीता महोत्सव के आखिरी दिन सैनी बीएड कॉलेज की छात्राएं महोत्सव देखने पहुंचीं। छात्रों ने गीता ज्ञान के साथ हरियाणवी संस्कृति का भी अवलोकन किया। महोत्सव के आखिरी दिन मुख्य अतिथि से भी मुलाकात की। इस मौके पर प्रिंसिपल अलका बतरा, सहायक प्रोफेसर शोभा सैनी, मीनू, पूजा सैनी, सोनिया, रेखा रानी, सुमन, सोनिया सिंह, श्वेता समेत अनेक छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed