{"_id":"61f053fa4287b65dc36cbcf2","slug":"citizen-coordination-group-will-be-formed-at-police-station-level-rohtak-news-rtk636693791","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना स्तर पर बनेंगे नागरिक तालमेल समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना स्तर पर बनेंगे नागरिक तालमेल समूह
विज्ञापन
रोहतक। आम नागरिकों के साथ तालमेल बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन नागरिक तालमेल समूह (सीएलजी) का थाना स्तर पर गठन करेगी। साथ ही जिला स्तर पर गठित समूह का पुनर्गठन किया जाएगा। डीएसपी मुख्यालय सज्जन सिंह को योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कोरोना संक्रमण काल से पहले जिला स्तर पर नागरिक तालमेल समूह गठित थे, जिसके संयोजक सुभाष गुप्ता रहे। समूह में 10 से 12 सेवानिवृत्त अधिकारियों को शामिल किया गया था। समूह पुलिस के साथ मिलकर सार्वजनिक विवादों का निपटारा करवाता है। अब समूह का गठन थाना स्तर पर करने का निर्णय लिया गया है। एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि हरियाणा पुलिस एक्ट 2007 की धारा 12 के तहत नागरिक तालमेल समूह (सीएलजी) की स्थापना की जाती है। सीएलजी के सदस्य नि:स्वार्थ भाव से जिला पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। समूह में समाज के सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाएगा। उसमें महिलाओं को उचित स्थान दिया जाएगा। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को समूह में प्राथमिकता दी जाएगी। समाज के मौजिज व्यक्तियों व समाजसेवियों को भी समूह में शामिल किया जाएगा। इसके लिए कोई भी पात्र व्यक्ति सादे कागज पर अपना पूरा विवरण पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित नागरिक तालमेल समूह के कमरे में जमा करवा सकता है।
बाजारों में रहते हैं अतिक्रमण व पार्किंग के विवाद
शहर के अंदर बाजारों में पार्किंग व अतिक्रमण को लेकर अक्सर विवाद रहता है। पुलिस व नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करते हैं तो व्यापारी आपत्ति व्यक्त करते हैं। ऐसे में पुलिस अब नागरिक तालमेल समूह के साथ मिलकर बाजारों की सामूहिक समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
वर्जन
कोरोना संक्रमण आने से पहले नागरिक तालमेल समूह काम कर रहा था, जो जिला स्तर पर गठित था। उसे न केवल अब पुनर्गठित किया जा रहा है, बल्कि थाना स्तर पर गठन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
- सज्जन सिंह, डीएसपी मुख्यालय एवं योजना नोडल अधिकारी