{"_id":"655bc6111416a879de064b67","slug":"children-were-mesmerized-after-listening-to-togadias-thoughts-rohtak-news-c-17-roh1020-297116-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तोगड़िया के विचार सुनकर मंत्रमुग्ध हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तोगड़िया के विचार सुनकर मंत्रमुग्ध हुए बच्चे
Tue, 21 Nov 2023 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगडि़या। स्रोत : स्कूल
रोहतक। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कारोर के परिसर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किया।
उन्होंने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और राष्ट्रीय खेल विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उनके प्रेरणादायक और ओजस्वी वक्तव्य को सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने रंगारंग कार्यक्रम, स्वागत गीत, नृत्य सरस्वती वंदना की प्रशंसा की। संस्था के निदेशक शास्त्री ईश्वर सिंह मलिक ने संस्था का परिचय करवाते हुए बताया कि 23 वर्षों से शिक्षा-संस्कार और वैदिक हिंदू संस्कृति का यह मुख्य केंद्र है, जिसको राज्यपाल की ओर से सम्मानित भी किया गया। प्राचार्य ज्योति मलिक ने कहा कि परिश्रम ही एक ऐसी चाबी है जिससे भाग्य का ताला खेला जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर मेजर ओम प्रकाश, पूर्व सरपंच उदयभान, सरपंच उमेद सिंह, सरपंच दीपक, गांधरा सरपंच योगेश, डायरेक्टर मुकेश कुमार, कर्नल रणधीर, संघ सदस्य भाई राजेश, नीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
तोगड़िया ने की किसानों से गो पालन की अपील
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने किसानों से गो पालन की अपील की है। रोहतक में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि गो पालन आजीविका का सबसे बेहतर साधन है। हमें इसे आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने गिर गाय को पालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज गिर गाय के दूध से बना घी 1800 रुपये किलो तक बिक रहा है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। तोगड़िया ने बताया कि उन्होंने गोसेवा के लिए बहुत काम किया है। उन्हीं के मार्गदर्शन में आज हजारों लोग दिन-रात गोसेवा में जुटे रहते हैं। राम मंदिर का निर्माण करवाने में भी उन्होंने काफी योगदान दिया। विद्यार्थियों से समाजसेवा में योगदान का आह्वान किया।