{"_id":"63e2329f681448124052cbe6","slug":"child-killed-by-speeding-pickup-in-pilana-village-of-kalanaur-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: घर के बाहर खड़ा था तीन साल का मासूम, तेज गति से आई पिकअप ने कुचल डाला, पिलाना में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: घर के बाहर खड़ा था तीन साल का मासूम, तेज गति से आई पिकअप ने कुचल डाला, पिलाना में हादसा
Tue, 07 Feb 2023 04:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 04:45 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में पिलाना वासी मुकेश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसका 3 वर्षीय बेटा आयुष घर के बाहर खड़ा था। तभी तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने सीधा आयुष को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तीन साल का आयुष।
- फोटो : फाइल
विस्तार
कलानौर कस्बे के गांव पिलाना में घर के बाहर खड़े मासूम बच्चे को तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में लगी चोटों के कारण बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से भाग निकला, लेकिन इसी बीच पिकअप गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया । पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पिलाना वासी मुकेश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसका 3 वर्षीय बेटा आयुष घर के बाहर खड़ा था। तभी तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने सीधा आयुष को टक्कर मार दी। परिजनों ने आयुष को संभाला और उसे लेकर सिविल अस्पताल कलानौर इलाज के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया। आयुष के पिता मुकेश ने बताया कि पिकअप चालक चरखी दादरी जिले के गांव बास का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक गुरचरण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन