फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief minister smiled at Maham

महम पर मेहरबान हुए मुख्यमंत्री

Mon, 11 Aug 2014 02:43 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Mon, 11 Aug 2014 02:43 AM IST
विज्ञापन
महम का अहसान है मुझ पर। जब तक जिंदा रहूंगा, महम के विकास के लिए कार्य करता रहूंगा। ईमानदारी से जनता व अपने भाईयों की सदैव सेवा करता रहूंगा। ये कहना था महम में धन्यवाद रैली को संबोधित करने पहुंचे सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। इस दौरान सीएम ने महम विधायक की 21 मांगों को मानते हुए जहां तत्काल स्वीकृति दे दी वहीं महम क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


महम अनाज मंडी में आयोजित रैली में रविवार शाम समय से करीब दो घंटे देरी यानी 4:50 बजे पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने लोगों से माफी मांगी। सीएम हुड्डा ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास था कि यदि वे रात के दो बजे भी महम पहुंचते हैं तो लोग उनका इंतजार करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री हुड्डा ने धन्यवाद रैली में हिस्सा लेने से पूर्व महम में लघु सचिवालय, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, हुडा पार्क का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इसके बाद महम में मॉडल स्कूल व गांव निंदाना में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आधारशिला रखी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तीसरी बार जीत दर्ज कराएगी और वे तीसरी बार फिर  मुख्यमंत्री बनेंगे। रैली में भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दो माह के शासन काल में भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है।  भाजपा के आते ही जनता पर रेल भाड़ा, डीजल, चीनी के भावों में रिकार्ड वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सदैव किसान, मजदूर व गरीब तबके का शोषण किया है और पूूंजीपतियों को हितों की नीतियां बनाई हैं। वहीं उन्होंने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 1999 से 2005 तक भाजपा-इनेलो की सरकार ने संयुक्त रूप से प्रदेश में शासन किया। इस दौरान किसान व मजदूरों की घोर अपेक्षा की गई। इनेलो ने सार्वजनिक भूमि पर खुलेआम कब्जे किए।

यहां तक पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने चौधरी देवीलाल के नाम पर सिरसा में विश्व विद्यालय की स्थापना करने का ढाेंग भी किया। मुख्यमंत्री ने महम हलके में हुए गोलीकांड को याद दिलाते हुए किसी के बहकावे में न आने को लेकर सतर्क किया। कहा, विपरीत समय में यहां का भाईचारा ही काम आया था। मैं अकेला कुछ नहीं कर सकता, मुझे आप सभी के सहयोग की जरूरत है।

इनेलो, भाजपा कार्यकाल की तुलना करते हुए उन्होंने कांग्रेस राज में हुए विकास कार्यों को गिनवाते हुए जनता से अपने मेहनताने का हक मांगा है। रैली में महम हलके की तरफ से मुख्यमंत्री हुड्डा को वयोवृद्ध दिवान चंद चुचरा ने सम्मान सूचक पगड़ी भेंट की। सीएम हुड्डा ने रैली में महम ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ और शहरी विकास के लिए तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

इसके अलावा महम विधायक आनंद सिंह दांगी की 21 मांगों को भी स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि वह अपने चुनावी अभियान का श्री गणेश महम से ही शुरू करते हैं, इसलिए पूर्व की भांति आनंद सिंह दांगी को इस बार भी रिकार्ड मतों से जिताएं। यहां आने वाले विपक्षियों का सम्मान तो करें, लेकिन चुनाव में उनकी जमानत जब्त करा दें। 

इस मौके पर मंच पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, महम विधायक आनंद सिंह दांगी, रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा, बेरी विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादयान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण जयदीप धनखड़, बलराम दांगी, निर्मला राठी, बिल्लु हुड्डा, चेयरमैन संत कुमार, सुरेंद्र दांगी, अनिल शर्मा, राजकुमार ढाका, वजीर सिंह, कश्मीर सहारण, कुलदीप राठी मौजूद रहे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने महम वासियों को 24 अगस्त को पानीपत में होने वाली विजय संकल्प रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया है। वहीं युवा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बेशक केंद्र में कांग्रेस की सत्ता नहीं रही, लेकिन क्षेत्र में विकास का पहिया रुकने नहीं दिया जाएगा।


सांसद हुड्डा ने कई विपक्षियों पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि उन्हें अपने विधायक बनने का भरोसा नहीं है और मुख्यमंत्री बनने का सपने देख रहे हैं। इसके अलावा मंच पर मौजूद विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा है कि राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने से पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। वे मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की वजह से ही राज्यसभा सदस्य बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed