फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chemical box burst at Public Health disposal centre in Rohtak, two employees died

Chemical Box Blast: रोहतक में पब्लिक हेल्थ के डिस्पोजल केंद्र पर फटे केमिकल बॉक्स, दो कर्मचारियों की मौत

Thu, 20 Jun 2024 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jun 2024 09:36 AM IST
सार

रोहतक में पब्लिक हेल्थ के डिस्पोजल केंद्र पर केमिकल बॉक्स फट गए। इनकी चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक यूपी के कासगंज का तो दूसरा बिहार के कटियार का है। रात करीब पौने एक बजे हादसा हुआ।
 

विज्ञापन
Chemical box burst at Public Health disposal centre in Rohtak, two employees died
Chemical box burst - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में पब्लिक हेल्थ के पीर बोहदी डिस्पोजल केंद्र पर बुधवार की रात पौने एक बजे अचानक केमिकल के बाक्स फट गए, जिसकी चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मरने वालों में 25 वर्षीय प्रेमनाथ निवासी कटिहार बिहार और यूपी के कासगंज निवासी 30 वर्षीय धर्मबीर सिंह शामिल है। 
विज्ञापन


दोनों के शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिनको पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। सुखपुरा चौकी प्रभारी एसआई सन्नी सिंह ने बताया कि पब्लिक हेल्थ की तरफ से गोहाना रोड पर पीहर बोहदी के पास गंदे पानी की निकासी के लिए डिस्पोजल बनाया हुआ है। 
विज्ञापन


डिस्पोजल केंद्र के कमरे में ही 10 बाक्स केमिकल के रखे हुए थे, जिनको सीवरेज लाइन लीक होने पर जोड़ने के लिए रखा गया था। केमिकल पाउडर के तौर पर था। रात करीब पौने एक बजे अचानक दो बाक्स फट गए, जिससे धुआं निकलने लगा और केमिकल पानी बनकर नीचे सो रहे श्रमिक प्रेमनाथ और धर्मबीर के ऊपर आ गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों तरफ धुआं फैल गया। साथी कर्मचारियों को भी कुछ नहीं पता चला। किसी तरह खिड़की तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
पुलिस का कहना है कि दो कर्मचारियों की मौत हो गई। केमिकल को यूं उसी कमरे में रखना कहां तक उचित है, जहां कर्मचारी सो रहे थे। पूरे मामले को लेकर ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ होगी। पोस्टमार्टम के लिए मृतकों के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed